BJP के दो विधायकों की चिट्ठी पर सियासी घमासान, कहा- पहले के मुकाबले यूपी में दोगुना भ्रष्टाचार
भाजपा के इन दो विधायकों की चिट्ठी से यूपी की सियासत में हलचल मच गई है। विधायक विरेंद्र सिंह लोधी ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि भ्रष्टाचार पहले की सरकारों के मुकाबले अब दोगुना हो गया है।
नई

चिट्ठी से बढ़ी सियासी हलचल
भाजपा के इन दो विधायकों की चिट्ठी से यूपी की सियासत में हलचल मच गई है। विधायक विरेंद्र सिंह लोधी ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि भ्रष्टाचार पहले की सरकारों के मुकाबले अब दोगुना हो गया है। एलडीए में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए लोधी ने लिखा है कि सरकारी अफसरों ने हर काम के लिए रिश्वत के रेट तय किए हुए हैं। लोधी ने यह भी आरोप लगाया कि 'शान-ए-अवध' बिल्डिंग बेचने के मामले में भी एलडीए ने योगी सरकार को करोड़ो रुपए का चूना लगाया है।

'मांगते हैं लाखों रुपए की रिश्वत'
वहीं, दूसरे भाजपा विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने भी अपनी चिट्ठी में एलडीए पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शाक्य ने लिखा है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण के सरकारी अफसर शहर में अवैध निर्माण की गतिविधियों में संलिप्त हैं। नक्शा पास करने के लिए अफसर लाखों रुपए की रिश्वत मांगते हैं। अपनी चिट्टी में शाक्य ने लिखा है कि कुछ और लोगों ने भी उनसे एलडीए में भ्रष्टाचार की शिकायत की है, इसलिए उन्होंने राज्य सतर्कता आयोग से इस बारे में गोपनीय जांच की मांग की है।

कैबिनेट मंत्री भी लगा चुके हैं आरोप
आपको बता दें कि इससे पहले यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी प्रदेश के सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं। वहीं, एलडीए के उपाध्यक्ष प्रभु नारायण सिंह का इस मामले में कहना है कि वो किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के अंदर किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं है। इन सबके बीच लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी भाजपा पर विरोधियों के हमले भी तेज हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications