अमेरिका के दो मेयर बिटकॉइन में लेंगे सेलरी, न्यूयॉर्क मेयर बोले- शहर को बनाएंगे क्रिप्टो हब

वाशिंगटन, 5 अक्टूबर। अमेरिका में व्यापार का केंद्र समझा जाने वाला न्यूयॉर्क शहर अब क्रिप्टोकरेंसी उद्योग का केंद्र बनने जा रहा है। न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर एरिक एडम्स ने पद ग्रहण करने के बाद ये संकेत दे दिया है। एडम्स ने गुरुवार को कहा कि वह अपनी पहला तीन वेतन बिटकॉइन में लेंगे।

Bitcoin

एडम्स ने ट्वीट कर लिखा "न्यूयॉर्क में हम हमेशा बड़े होते हैं। इसलिए जब मैं मेयर बनूंगा तो अपनी पहली तीन सेलरी बिटकॉइन में लूंगा। न्यूयॉर्क क्रिप्टोकरेंसी उद्योग और तेजी से बढ़ते दूसरे नए उद्योगों का केंद्र बनने जा रहा है। बस इंतजार कीजिए!"

एडम्स का ट्वीट मियामी मेयर फ्रांसिस सुआरेज के ट्वीट के बाद आया है जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में अपनी पहली तनख्वाह लेंगे। मंगलवार को दोबार चुनाव जीतने वाले सुआरेज क्रिप्टोकरेंसी के बड़े समर्थक रहे हैं और मियामी को क्रिप्टो बाजार में स्थापित करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एडम्स अमेरिका के सबसे अधिक आबादी वाले शहर के दूसरे अश्वेत मेयर होंगे। मंगलवार के चुनाव में उन्होंने रिपब्लकिन कर्टिस सिल्वा को आसानी से हरा दिया था।

आज का क्रिप्टो बाजार
शुक्रवार को क्रिप्टो बाजार ग्रीन में कारोबार कर रहा था। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार 2.72 ट्रिलियन डॉलर पर था जो कि पिछले दिन के मुकाबले 0.22 प्रतिशत ऊपर है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो बाजार की कुल मात्रा 125.66 अरब डॉलर रही। सभी स्थिर सिक्कों की मात्रा 97.56 अरब डॉलर रहा जो कि कुल क्रिप्टो मात्रा का 77.64 प्रतिशत है।

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी शुक्रवार को 4 बजे के आस-पास 61718 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। बिटकॉइन पिछले दिन के मुकाबले 0.06 प्रतिशत नीचे है। वहीं दूसरे नंबर की क्रिप्टोकरेंसी 4517 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। एथेरियम ब्लाॉकचेन का ये टोकन 0.12 प्रतिशत ऊपर है।

बिनांस कॉइन ने बीते 24 घंटे में 9.14 प्रतिशत की लंबी छलांग लगाई है। क्रिप्टो बाजार में तीसरे नंबर पर स्थापित टोकन 606 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+