'रेप को इंज्वाय' के कथन पर ट्विटर पर उबला गुस्सा
नई दिल्ली। सीबीआई निर्देशक रंजीत सिंहा के रेप जैसे घृणित अपराध के संबंध में दिये गये कथन पर लोगों ने जमकर ऐतराज जताया है। इस पर किरण बेदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इतने महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसा बयान नहीं देन चाहिए, वहीं भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने भी सिंहा की निंदा की है।
एक ऐसे समय जब रेप और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध एक बड़ा मुद्दा हैं और उन्हें रोकने के लिए कानून में बदलाव से लेकर सामाजिक बदलाव और जागरूकता तक की बात की जा रही है, ऐसे में इतने महत्वपूर्ण पद पर बैठे किसी व्यक्ति द्वारा इस तरह का बयान देना निंदनीय है।
सिंहा के इस बयान पर लोगों ने ट्विटर पर जमकर अपना गुस्सा निकाला है। देखें ट्विटर पर किसने क्या कहा-
ट्विटर पर दिखा आक्रोश
सुमंथ वसु का कहना है कि यह एक बेहद नीच बयान है। अगर ऐसा उनके परिवार के साथ होता है, तब उन्हें पता चलेगा।
उत्कर्षा
उत्कर्षा का कहना है कि अगर ऐसा उनके परिवार के किसी सदस्य के साथ होता है, तब वह ऐसे अपराध के बारे में समझ पाएंगे।
अक्सर महिलाओं के लिए खराब टिप्पणी की जाती हैं।
एक ट्विटर यूजर का कहना है कि इस तरह की घटिया टिप्पणी अक्सर महिलाओं के खिलाफ की जाती हैं।
देश शर्मसार हुआ
विजय ठक्कर का कहना है कि हाई कोर्ट के जज पर यौन उत्पीड़न का केस और रंजीत सिंहा की ये टिप्पणी उन्हें शर्म आनी चाहिए।
सीबीआई के पचास वर्ष
क्या सीबीआई अपने पचास वर्ष पूरे होने का जश्न रेप से मना रही है?
मीडिया की निंदा की।
किरन शिंदे ने इस पूरे घटनाक्रम पर मीडिया की निंदा की।
शर्म आनी चाहिए
तेजस बरोत का कहना है कि जिस तरह की सोंच ये रखते हैं, उस पर इन्हें शर्म आनी चाहिए।
जज और निर्देशक का करनी और कथनी शर्मनाक
जब हाईकोर्ट के जज यौन शोषण करते हैं और निदेशक ऐसी बातें बोलते हैं तो इन्हें शर्म आनी चाहिए।
आसाराम के वकील बनें रंजीत सिंहा
श्री झुनझुनवाला ने कहा है कि रंजीत सिंहा को आसाराम का वकील बन जाना चाहिए।
अशोभनीय तुलना
बेटिंग और रेप की तुलना कभी नहीं की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications
