डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किए जाने पर बीजेपी MP तेजस्वी सूर्या ने जताई नाराजगी, कही ये बात

ट्रंप के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किए जाने पर तेजस्वी सूर्या ने जताई नाराजगी, बोले- ये ठीक नहीं है

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए निलंबित कर दिया गया है। डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े दूसरे ट्विटर हैंडल पर भी कार्रवाई हुई है। ट्विटर ने इस कार्रवाई को लेकर कहा है कि हिंसा को बढ़ावा देने की आशंका को देखते हुए ये किया गया है। ट्विटर की इस कार्रवाई को कुछ लोग सही कह रहे हैं तो वहीं बहुत से लोगों ने इस पर सवाल भी उठाया है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने ट्विटर की इस कार्रवाई को लेकर हैरानी और नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह से किसी की आवाज को नहीं दबाया जा सकता है।

Recommended Video

    US Capitol Violence: Donald Trump का Twitter Account स्थायी रूप से सस्पेंड | वनइंडिया हिंदी
    मैं नहीं चाहता कि ट्विटर किसी पर भी प्रतिबंध लगाए: तेजस्वी सूर्या

    मैं नहीं चाहता कि ट्विटर किसी पर भी प्रतिबंध लगाए: तेजस्वी सूर्या

    तेजस्वी सू्र्या ने ट्विटर पर लिखा कि मैं नहीं चाहता कि ट्विटर किसी पर भी प्रतिबंध लगाए। चाहे वो भारत की कोई पार्टी हो या विदेश की मैं ऐसी कार्रवाई का समर्थन नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बहुत अहम है। बिना किसी जवाबदेही कोई कंपनी इस तरह से किसी को बोलने से नहीं रोक सकती और उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बंद नहीं कर सकती।

     टीम ट्रंप का ट्विटर हैंडल भी सस्‍पेंड

    टीम ट्रंप का ट्विटर हैंडल भी सस्‍पेंड

    बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। ट्विटर ने शनिवार को कहा कि आगे और हिंसा भड़कने के जोखिम को देखते हुए ट्रंप का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया जा रहा है। ट्रंप के निजी ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने के बाद सोशल नेटवर्किंग कंपनी ट्विटर ने टीम ट्रंप के हैंडल को भी सस्‍पेंड कर दिया है।

    अमेरिका में ट्रंप समर्थकों ने की थी हिंसा

    अमेरिका में ट्रंप समर्थकों ने की थी हिंसा

    डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थक बुधवार को कैपिटल भवन (अमेरिकी संसद भवन) पर चढ़ आए थे और यहां जमकर हिंसा की थी। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भी टकराव हुआ था। इस घटना में कई लोगों की जान गई है। बुधवार को हुई हिंसा के बाद ट्विटर ने ट्रंप का अकाउंट 12 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था। अब ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को पूरी तरह से ही सस्पेंड कर दिया है। इस हिंसा को ही इसकी वजह कहा गया है। डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को भी फिलहाल बंद कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+