ट्विटर रिएक्शन: अभी तो शीला हारी हैं अब मोदी की बारी है
वाराणसी। आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल आज वाराणसी में एक चुनावी रैली कर रहे हैं। जहां उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। केजरीवाल ने आज सबसे पहले गंगा स्नान किया और फिर बनारस के प्रमुख मंदिरों में गये। काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर उनके काफिले पर अंडा फेंककर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। इसके अलावा रोड शो के दौरान केजरीवाल के काफिले पर इंक भी फेंकी गई।
केजरीवाल ने रैली से पहले ही कल ट्वीट कर दिया था कि वाराणसी में उन पर हमला हो सकता है, तमाम विरोधों के बावजूद केजरीवाल आगे बढ़ते जा रहे हैं। आज वह जनता से अपने चुनाव लड़ने के मुद्दे पर राय भी लेंगे। एक ट्विटर यूजर का कहना है कि अभी तो दिल्ली में केजरीवाल ने शीला दीक्षित को हराया था, अब वाराणसी में वो नरेंद्र मोदी को हराएंगे।
देखें केजरीवाल की वाराणसी रैली पर क्या कहना है ट्विटर यूजर्स का-
सुभोजित को केजरीवाल की जीत का है विश्वास
सुशोजित का कहना है कि जिस तरह दिल्ली में शीला दीक्षित को हार का सामना करना पड़ा है, वैसे ही मोदी को भी हार का सामना करना पड़ेगा।
केजरीवाल मॉडल की निंदा
के सी मिश्रा ने अपने कमेंट द्वारा केजरीवाल के 49 दिनों के शासन और मोदी के दस साल के शासन की तुलना की है।
विरोध स्वाभाविक है
केजरीवाल का समर्थन करते हुए कहते हैं कि बदलाव के रास्ते में विरोध होना स्वाभाविक है।
भाजपा समर्थक का दावा
एक मोदी समर्थक के द्वारा नया नारा प्रकाश में आया है।
आदित्य
आदित्य का कहना है कि मोदी हार से डरते हैं।












Click it and Unblock the Notifications