हैक हुआ सूचना और प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर हैंडल, हैकर्स ने नाम और प्रोफाइल फोटो बदला

नई दिल्ली, 12 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब सूचना और प्रसारण मंत्रालय का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक हो गया है। ट्विटर अकाउंट पर हमला करने वाले हैकर्स ने मंत्रालय के प्रोफाइल पर एलन मस्क के नाम के साथ मछली की प्रोफाइल फोटो लगा दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हैकर्स द्वारा पिछले कुछ समय में कई ट्वीट्स भी किए गए। हालांकि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ट्विटर से बात कर अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया है। मंत्रालय की ओर से ट्वीट कर बताया गया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट को आज (बुधवार) सुबह हैक किया गया। अब अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया है।

Recommended Video

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय का Twitter Account Hacked, नाम बदलकर किया ߋߊn ᛖʋsƙ | वनइंडिया हिंदी
    Twitter handle of Ministry of Information and Broadcasting hacked

    आशंका जताई जा रही है कि यह काम उन्हीं हैकर्स का हो सकता है, जिन्होंने दिसंबर, 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट को हैक किया था। ऐसा इसलिए क्योंकि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के ट्विटर हैंडल को भी हैक किए जाने के बाद वही कंटेंट पोस्ट किया गया है, जो पीएम मोदी के ट्विटर पर शेयर किया गया था। बता दें कि इससे पहले आईसीडब्लूएआई और इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) के ट्विटर अकाउंट्स को हैक किया जा चुका है।

    यह भी पढ़ें: आदमी ने पूछा- क्या मास्क पहनकर क्रिकेट खेल सकते हैं?, दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर दिया तगड़ा जवाब

    पीएम मोदी का ट्विटर हुआ था हैक
    बता दें कि 11 दिसंबर की रात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल हैक किया गया था। हालांकि पीएमओ ने तुरंत ही इस मामले को क्लीयर किया और कहा कि पीएम मोदी की ट्विटर हैक हुआ है और उनकी ओर से किसी भी प्रकार का कोई भी ट्वीट बिटकॉइन के संदर्भ में नहीं किया गया है। फिलहाल अब पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल को सुरक्षित कर लिया गया है। आपको बता दें कि पीएम मोदी के अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर्स ने लिखा था कि 'भारत ने बिटक्वॉइन को कानूनी रूप से मान्यता दे दी है' जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने भारत में क्रिप्टोकरेंसी को कानून रूप से मान्यता नहीं दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+