ट्विंकल खन्ना बेटी नितारा की शैतानी से हुई परेशान, वीडियो शेयर कर लिखा- स्कूल प्लीज बच्चों को वापस बुला लो
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अक्सर अपने बच्चों के साथ बिताए समय की फोटो शेयर मीडिया पर शेयर करती हैं। अभिनेत्री से लेखक बनी ट्विंकल अपने बेटे आरव भाटिया और नितारा भाटिया के साथ फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं जब भी वो उनके साथ घर पर होते हैं। बुधवार को, ट्विंकल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह लैपटॉप पर कुछ लिख रही है और नितारा उनके कमरे में आकर बिस्तर पर कूद रही है। जिसकी वजह से ट्विंकल का अपना राइटप नहीं लिख पाती हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए परेशान ट्विंकल खन्ना ने पोस्ट पर मैसेज लिखा स्कूल प्लीज बच्चों को वापस बुला लो।

ट्विंकल की बेटी ने की ये शैतानी
ट्विंकल ने जो वीडियो शेयर करते हुए ये बताया कि बच्चों के रहते हुए घर में काम करना मुश्किल है क्योंकि ट्विंकल अपने लैपटॉप पर काम कर रही थी तो उनकी बेटी नितारा उनके बेड पर लगातार गाना गाते हुए जंप कर रही थी। इस वीडियो में, थोड़ा परेशान ट्विंकल को बेड पर जंप करती बेटी से ये कहते हुए सुना जा सकता है, "आप मेरे कमरे में ऐसा क्यों कर रही हैं? क्या आपकी कोई क्लास नहीं हैं?" जिसके लिए नितारा मॉम को इग्नोर करती है।

ट्विंकल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा अपना दर्द
ट्विंकल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- क्या ये काफी नहीं था कि पड़ोसियों ने भी अब दीवार पर ड्रीलिंग शुरू कर दी है। मुझे अपने बिस्तर पर जिमनास्टिक और एक शेक कर रहे लैपटॉप के साथ भी संघर्ष करना पड़ रहा है। क्या स्कूल प्लीज इन्हें वापस नहीं बुला सकते हैं." क्या स्कूल इन बच्चों को वापस ले सकते हैं गरीब अभिभावक.....

ट्विंकल के इस वीडियो को देखकर लोगों ने किया ये कमेंट
ट्विंकल के इस वीडियो को देखकर उनके फैंस, दोस्त और सेलिब्रेटीज कमेंट कर रहे हैं। दो बच्चों की मां और मशहूर राइटर ताहिरा कश्यप ने ट्विंकल की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा "हाहाहा मैं इससे रिलेट कर सकती हूं ।वहीं अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने भी स्माइली वाली इमोजी पोस्ट की!!" एक यूजर ने लिखा ये "बहुत relatable" था। एक यूजर ने लिखा, "मम्मा !! यही बात है !! ये खजाना है मुझे यकीन है कि आप भी ऐसा ही करते" एक अन्य ने लिखा, "हाहाहाहाहा ... पिछले एक साल से माता-पिता का जीवन ।









Click it and Unblock the Notifications