फिर ट्विंकल के 'निशाने' पर आए अक्षय, फोर्ब्स लिस्ट पर भी कर दिया ट्रोल

ट्विंकल के 'निशाने' पर आए अक्षय, फोर्ब्स लिस्ट पर कर दिया ट्रोल

नई दिल्ली। अक्षय कुमार भारत के अकेले भारतीय अभिनेता हैं, जिनका नाम 2019 की फोर्ब्स लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलीब्रिटी में शामिल है। पत्नी ट्विंकल ने उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अक्षय पोल पर लटककर भी 100 पाउंड कमा लेने की जुगत लड़ा रहे हैं। कई दफा अक्षय कुमार की खिंचाई कर चुकी ट्विंकल ने वीडियो शेयर एक बार पिर से अक्षय को ट्रोल करने की कोशिश की है। ट्विंकल ने कहा कि फोर्ब्स की लिस्ट में आ गए लेकिन यहां भी इन्हें 100 पाउंड चाहिएं। ट्विंकल के इस कैप्शन के बाद यूजर्स ने भी जमकर अक्षय के मजे लिए हैं।

लंदन में हैं अक्षय और ट्विंकल

लंदन में हैं अक्षय और ट्विंकल

अक्षय कुमार इन दिनों फैमिली के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। लंदन से ट्विंकल ने अक्षय का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पोल पर लटके नजर आ रहे हैं, ऐसा वो 100 पाउंड कमाने की कोशिश में कर रहे हैं।

ट्विंकल ने वीडियो शेयर कर लिए मजे

अक्षय कुमार के वीडियो को पोस्ट करते हुए ट्विंकल खन्ना ने लिखा, 'यहां लटके हुए हैं. फोर्ब्स लिस्ट में नाम दर्ज होने के बावजूद खुश नहीं हैं। यहां पर भी ये 100 पाउंड कमाना चाहते हैं। दरअसल, लंदन में सड़क के किनारे जो गेम अक्षय खेल रहे हैं, उसमें कुछ वक्त के लिए एक पोल से लटके रहने पर 100 पाउंड का इनाम मिलता है। अक्षय भी 100 पाउंड की राशि देख पोल पर लटक गए और ट्विंकल ने उनकी वीडियो बना ली।

 अक्षय बने हैं सबसे ज्यादा कमाने वाले फिल्म स्टार

अक्षय बने हैं सबसे ज्यादा कमाने वाले फिल्म स्टार

हाल ही में फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। इसमें में बॉलीवुड से केवल अक्षय कुमार का नाम है। अक्षय ने हाल के समय में लगातार हिट फिल्में दी हैं। अक्षय कुमार की इसरो के पहली बार मंगल ग्रह पर भारत के मिशन पर बनी फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू और सोनाक्षी भी लीड रोल में होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+