फिल्म Laxmi को लेकर ट्रोल होने पर भड़कीं ट्विंकल खन्ना, अपनी एडिट तस्वीर देख बोलीं- भगवान को मजाक पसंद है, वरना वह ये नहीं करते
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' बीते कुछ समय से काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का नाम पहले 'लक्ष्मी बॉम्ब' रखा गया था, जिसपर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। बाद में फिल्म का नाम बदलकर लक्ष्मी रख दिया गया। इस दौरान लोगों ने अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री-लेखिका ट्विंकल खन्ना को ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर को एडिट करके उसपर 'ट्विंकल बॉम्ब' तक लिखा गया। जिसपर अब ट्विंकल खन्ना ने प्रतिक्रिया दी है।

'भगवान को स्पष्ट रूप से मजाक पसंद है'
आपको बता दें ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया और चैट शोज में अनोखे तरीकों से जवाब देने के लिए भी जानी जाती हैं। अब उन्होंने एक बार फिर यही किया है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी एडिट की हुई तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी ये एडिट तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा है, 'ट्रोल्स मददगार होते हैं। एक शख्स ने मझे इस तस्वीर में टैग करते हुए तीसरे दर्ज का इंसान लिखा। उसने कहा कि तुम भगवान का मजाक बनाती हो। तो मैंने जवाब देते हुए कहा, 'भगवान को स्पष्ट रूप से मजाक पसंद है, वरना वह आपको नहीं बनाते।''
View this post on InstagramA post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on
ट्विंकल ने ट्रोल होने पर एक लेख भी लिखा
वहीं इंस्टाग्राम पर ट्विंकल ने नए स्किन टोन और बिंदी को लेकर लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने ट्रोल होने पर एक लेख भी लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है, 'ट्रोल्स लक्ष्मी बॉम्ब के आदमी के पीछे पड़ गए हैं, पता नहीं किस कारण से, उन्होंने मेरी तस्वीर ली, मेरी त्वचा को भगवान श्री कृष्ण की तरह म्यूर रंग से रंग दिया, एक लाल बिंदी लगा दी और ट्विंकल बॉम्ब लिखकर पोस्टर शेयर कर दिए। मैं इससे काफी प्रभावित हूं क्योंकि ऐसा बहुत सही वक्त पर हुआ है। एक अधेड़ उम्र की महिला के तौर मैंने ये सोचना शुरू कर दिया था कि मेरे जवानी के दिन पीछे छूट रहे हैं।'
Recommended Video

सोमवार को रिलीज हो रही है फिल्म
आपको बता दें अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी डिजनी प्लस हॉटस्टार पर सोमवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को राघव लॉरेंस ने डायरेक्ट किया है। फिल्म लक्ष्मी में अक्षय साड़ी पहने दिखाई देंगे। फिल्म में उन्होंने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया है। ये फिल्म तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुनी 2: कंचना' का रीमेक है। जिसे डायरेक्टर राघव लॉरेंस ने साल 2011 में बनाया था। राघव लॉरेंस की ये फिल्म काफी हिट हुई थी और लोगों से खूब तारीफ बटोरी थी। फिल्म के डायरेक्टर का कहना है कि उन्होंने फिल्म में ट्रांसजेंडर समुदाय की कहानी बताने की कोशिश की है।












Click it and Unblock the Notifications