रिटायर्ड IAS बोले- लोगों की मदद करने की जगह ड्रामा करते हैं अक्षय, ट्विंकल खन्ना ने दिया ये जवाब
रिटायर्ड IAS बोले- इतने अमीर स्टार होकर भी लोगों की मदद करने की जगह ड्रामा करते हैं अक्षय, ट्विंकल खन्ना ने दिया ये जवाब
मुंबई, 8 मई: देश में बढ़ते कोरोना संकट के बीच फिल्म और क्रिकेट से जुड़े कई सितारे भी लगातार लोगों की मदद को आगे आ रहे हैं। ट्विंकल खन्ना ने भी कोरोना से जूझ रहे लोगों के लिए मदद मांगी है। उन्होंने ट्विटर पर एक एनजीओ का लिंक देते हुए डोनेट करने को कहा है। ट्विंकल के इस ट्वीट पर पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने उनको कहा कि आप लोग मदद करने को गंभीर नहीं हैं सिर्फ नाटक कर रहे हैं। जिसका ट्विंकल ने भी जवाब दिया है।

ट्विंकल ने मांगी थी मदद
ट्विंकल ने दो एनजीओ के साथ मिलकर कोरोना मरीजों के लिए क्राउड फंडिंग जुटानी शुरू की है। उन्होंने इसके लिए ट्विटर पर लिंक शेयर करते हुए लिखा- इंडियन हॉस्पिटल्स के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जुटाने में हमें मदद करने के लिए डोनेट करें। इस पर पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप ने लिखा- ट्विंकल जी, आपके पतिदेव देश के सबसे अमीर कलाकारों में से हैं, चंदा जुटाकर मदद करने का ड्रामा करने की जगह बेहतर होता की आपका परिवार थोड़ा और दिल बड़ा कर लेता। ये मदद मांगने का नहीं, मदद करने का वक्त है।

ट्विंकल ने दिया ये जवाब
ट्विंकल ने सूर्य प्रताप सिंह को जवाब देते हुए लिखा, कोरोना के इस दौर में हम 100 कंसंट्रेटर्स दान कर चुके हैं और कई तरीके से मदद कर चुके हैं। मैं कहना चाहती हूं कि यह मेरे या आपके लिए नहीं है। सवाल ये है कि हम मिलकर जरूरतमंदों की क्या मदद कर सकते हैं। दुख की बात है कि हम मदद करने की बजाय अपनी ताकत दूसरों को नीचा दिखाने में खर्च कर रहे हैं।

भारत को दुनियाभर से मिल रही मदद
भारत में कोरोना महामारी का कहर लगातार जारी है। देश में इस समय करीब 4 लाख नए मरीज हर रोज सामने आ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 4,187 कोविड मरीजों की जान गई है। एक दिन में मौतों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों का आंकड़ा अब 37 लाख के पार पहुंच गया है। बढ़ते कोरोना संकट के बीच दुनियाभर से भी भारत को मदद मिल रही है। दुनिया के करीब 30 देश अब तक भारत को मदद कर चुके हैं या कर रहे हैं।
-
Asha Bhosle-ओपी नय्यर की दर्दनाक मोहब्बत, 4 बच्चों के पिता के प्यार में पागल थीं गायिका, फिर टूटा दिल -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications