शाहरुख खान के हिरासत में जाते ही ट्विटर पर आई ट्वीट की बाढ़

लॉस एंजिलिस। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को आज एक बार फिर से अमेरिका में एयरपोर्ट पर हिरासर पर लिया गया है। इस बात की जानकारी खुद शाहरुख ने ट्वीट करके लोगों को दी।

shahrukh khan

शाहरूख ने ट्विटर पर लिखा कि उन्हें लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट के आव्रजन विभाग द्वारा हिरासत में लिया गया। मैं पूरी तरह से सुरक्षा के नियमों का आदर करता हूं। दुनिया में आज जो हालात हैं, उसे देखते हुए सुरक्षा के मुद्दे को पूरी तरह समझता हूं लेकिन हर बार अमेरिकी आव्रजन विभाग द्वारा हिरासत में लिया जाना सच में मुझे दुखी करता है।

हालांकि बाद में शाहरूख ने फनी ट्वीट किया कि 'अच्छी बात ये है कि मुझे इस हिरासत के दौरान कई पॉकेमॉन पकड़ने की फुरसत मिल गई।' मालूम हो कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब बॉलीवु़ड के किंग खान को अमेरिकी एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है इससे पहले साल 2012 में भी उन्हें अमेरिका के एयरपोर्ट पर आव्रजन विभाग द्वारा हिरासत में लिया गया था, तब भी किंग खान काफी दुखी हुए थे।

लोगों की कैसी रही प्रतिक्रिया

शाहरुख खान को हिरासत में लिए जान की खबर फैसले ही ट्वविटर पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। हालांकि, अधिकतर प्रतिक्रियाएं शाहरुख खान का मजाक उड़ाने वाली हैं।

रोहित शर्मा नाम से बने एक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गयाय कि शाहरुख खान को अपने साथ अपनी फिल्म माई नेम इज खान की कुछ डीवीडी रखनी चाहिए, ताकि अमेरिका के ऑफिसर उसे देख सकें और ये समझ सकें कि वह ओवरएक्टिंग कर सकते हैं, लेकिव वह आतंकवादी नहीं हैं।

गेम ओवर नाम से बने एक ट्विटर अकाउंट की तरफ से एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा गया है कि ऐसे लुक के साथ अमेरिकन इमिग्रेशन से निकल जाने के बारे में कौन सोच सकता है। इसी अकाउंट से एक और ट्वीट किया गया है, जो इस ओर इशारा करता है कि शाहरुख ने कहा- 'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है', इस पर अमेरिकन इमिग्रेशन ऑफिसर बोले, ये अच्छा मजाक था, हमें कोई और चुटकुला सुनाओ।

प्रणव जैन ट्वीट करके कहते हैं कि उनका नाम खान है लेकिन वह आतंकवादी नहीं है, ना ही ट्रेंड कर रहे हैं, इससे मैं बहुत ही निराश हूं।

शाहरुख खान का मजाक उड़ाते हुए ड्रंक बैटमैन नाम के अकाउंट से ट्वीट किया गया है कि अमेरिकी इमिग्रेशन के अधिकारियों ने हाल ही में उनकी फैन फिल्म देखी है और वह सिर्फ इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि वह आर्यन हैं ना कि गौरव। वाकई बहुत ही सच्ची एक्टिंग करते हैं शाहरुख खान। आपको बता दें कि फैन फिल्म में शाहरुख खान का नाम आर्यन था, जबकि उनके डुप्लिकेट का नाम गौरव था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+