परेश रावल के ट्वीट पर आप नेता प्रीति शर्मा ने दिया ऐसा जवाब, ट्विटर पर छिड़ी 'जंग'
पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब परेश रावल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अमरनाथ यात्रा में मारे गए लोगों के परिवार वालों को कितना मानवाधिकार मिलेगा?
नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रियों पर अनंतनाग में हुए आतंकी हमले को लेकर बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने एक ट्वीट किया। उनके इस ट्वीट पर आम आदमी पार्टी की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने कुछ ऐसा जवाब दिया कि दोनों नेताओं के बीच ट्विटर पर ही जमकर नोंक-झोंक हुई।

अमरनाथ यात्रियों पर हमले को लेकर परेश रावल ने किया था ट्वीट
पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब परेश रावल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अमरनाथ यात्रा में मारे गए लोगों के परिवार वालों को कितना मानवाधिकार मिलेगा? क्या वो पाकिस्तान पर दबाव बनाएंगे या फिर आतंकवाद को सहानुभूति देंगे? इसी ट्वीट पर आम आदमी पार्टी की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने ट्वीट करते हुए कहा कि शर्म की बात है। आतंकवाद का सामना करते समय राष्ट्र को एकजुट होना चाहिए लेकिन ये कुछ लोग सोचते हैं कि कैसे उनकी सरकार से दोष हटाया जाए।
प्रीति शर्मा मेनन के इस ट्वीट के बाद भाजपा सांसद परेश रावल ने भी पलटवार किया और दोनों नेताओं ने ट्वीट-वॉर छिड़ गया। इसके बाद परेश रावल ने आम आदमी पार्टी की नेता प्रीति शर्मा मेनन को संबोधित करते हुए कहा कि मैम, अगर मुझे आपकी राय चाहिए होती तो मैं आपको बता दूंगा, तब तक आप कृपया चुप ही रहें। इसके जवाब आम आदमी पार्टी की नेता ने ट्वीट करते हुए कहा कि सर क्या ये धमकी है? या आदेश? कौन मर गया और आपको भगवान किसने बनाया? इसके जवाब में परेश रावल ने ट्वीट करते हुए कहा कि न तो ये कोई धमकी है और न ही कोई आदेश, मैम लेकिन ये एक सुझाव है। मैंने मानव अधिकार के लिए ट्वीट किया, ऐसे में आपका हस्तक्षेप करना अनुचित था।
How much human rights will offer to the families of killed yatris of Amarnath ? Will they force Pak to pay or the sympathisers of terrorist?
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) July 10, 2017
Shame. The nation must unite when faced with terrorism.
— Preeti Sharma Menon (@PreetiSMenon) July 10, 2017
But all that these pathetic people think of is how to deflect blame from their govt https://t.co/rO4hbakRqO
Ma'am If I want your opinion I will give you one till then plz observe silence. https://t.co/yVjq6Oj8KW
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) July 10, 2017
Sir is that a threat? Or an order? Who died and made you God? https://t.co/yCoWaDLoIp
— Preeti Sharma Menon (@PreetiSMenon) July 11, 2017
Its no threat or order ma'am but a suggestion ! I tweeted for human rights hence ur intervention was unwarranted. https://t.co/iEU7KgheR0
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) July 11, 2017












Click it and Unblock the Notifications