TVK protest Chennai: थलापति विजय की पार्टी का चेन्नई में प्रदर्शन, गर्मी से बेहाल प्रदर्शनकारी हुए बेहोश
TVK protest Chennai: चेन्नई में रविवार को TVK कार्यकर्ताओं (तामिलागा वेत्रि कझगम) का भारी जुटान हुआ है। मंदिर के सुरक्षा गार्ड अजीत कुमार की हिरासत में मौत को लेकर सड़कों पर विरोध के लिए उतरे थे। हालांकि, तेज गर्मी और धूप की वजह से इनमें से कई कार्यकर्ता बेहोश हो गए। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में छात्र और आम लोग भी जुटे थे।
बता दें कि टीवीके फिल्म एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी है। विजय साउथ ही नहीं भारत के सबसे महंगे फिल्म स्टार्स में से एक हैं और उनके स्टारडम की वजह से प्रशंसक उन्हें थलापति (राजा) कहकर बुलाते हैं.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का ऐलान, 'मराठी नहीं बोलूंगा, चाहे मेरी जान ले लो'
एक्टर और नेता विजय ने की निष्पक्ष जांच की मांग
विजय ने अजीत कुमार की हिरासत में हुई मौत को प्रशासनिक लापरवाही करार देते हुए कहा कि यह सरकार की लापरवाही का नतीजा है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और आरोपी अधिकारियों को सख्त से सख्त सजा मिले। इस मार्च में शामिल होने के लिए प्रदेश के दूर-दराज से भी लोग पहुंचे हैं। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन वाली जगह पर पहुंचने से रोका है।
TVK protest Chennai: विजय ने की न्याय की मांग
टीवीके की ओर से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता काले रंग के कपड़ों में चेन्नई में जमा हुए और तेज गर्मी के बावजूद प्रदर्शन स्थल पर डटे हुए हैं। विजय की आम लोगों के बीच लोकप्रियता और प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। टीवीके सु्प्रीमो विजय ने कहा, 'माफ़ी नहीं, हमें न्याय चाहिए। हिरासत होने वाली मौतें प्रशासनिक हत्या होती हैं और सरकार इसकी जवाबदेही लेने से बच नहीं सकती है।' विजय ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार दोषी अधिकारियों को बचाने में जुटी है।
अजीत कुमार की मौत का यह है पूरा मामला
27 वर्षीय अजीत कुमार शिवगंगा के एक स्थानीय मंदिर में सुरक्षा गार्ड का काम करते थे। , 27 जून 2025 को सोने के आभूषण चोरी के संदेह में शिवगंगा पुलिस ने हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए जाने के अगले दिन, 28 जून को उन्हें मदुरै सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अजीत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 40 से ज्यादा बाहरी घावों और अंदरूनी चोट की पुष्टि हुई है। इस मामले में अब तक 5 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। एक DSP को निलंबित किया गया और SP का ट्रांसफर कर दिया गया है। हालांकि, यह मामला राज्य की राजनीति में गर्माता दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कुचला, 5 घायल












Click it and Unblock the Notifications