Delhi में रफ्तार का कहर, ऑडी ने फुटपाथ पर सो रहे परिवार को रौंदा, 5 घायल
Delhi Vasant Vihar Audi Accident: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बेघरों की ज़िंदगी सड़कों पर असुरक्षित साबित हुई, जब वसंत विहार इलाके में फुटपाथ पर सो रहे पांच लोग एक तेज़ रफ्तार ऑडी कार की चपेट में आ गए। हादसा 9 जुलाई 2025 की रात करीब 1:45 बजे हुआ, जब अधिकतर लोग गहरी नींद में थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार, पीड़ितों में एक बच्ची समेत चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।
इस हादसा के बाद एक बाक फिर से उस सिस्टम पर भी सवाल उठाता है जहां किसी के लिए फुटपाथ ही सिर छुपाने की आखिरी जगह बन गई है।

हादसे में घायल हुए लोगों की सूची
- लढी (40 वर्ष)
- बिमला (8 वर्ष)
- सबामी (45 वर्ष)
- नारायणी (35 वर्ष)
- रामचंदर (45 वर्ष)
आरोपी उत्सव शेखर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस को इस घटना की जानकारी पीसीआर कॉल के जरिए मिली। सूचना मिलते ही वसंत विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना को अंजाम देने वाले वाहन के चालक की पहचान उत्सव शेखर, निवासी द्वारका (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कैसे हुआ हादसा?
सबामी, जो खुद भी इस हादसे में घायल हुई हैं, ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 9 जुलाई की देर रात करीब 1:30 बजे, वह अपने परिवार के साथ सो रही थीं। उसी दौरान एक तेज़ रफ्तार ऑडी कार आई और अचानक फुटपाथ पर चढ़ गई। इससे सबामी समेत परिवार के चार अन्य सदस्य - लढी, बिमला, नारायणी और रामचंदर बुरी तरह घायल हो गए।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर कुछ राहगीर वहां पहुंचे। उनमें से एक व्यक्ति ने कार का नंबर नोट कर लिया और उसे पीड़ितों को दे दिया, जिससे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली।
कहां के रहने वाले हैं पीड़ित?
पीड़ित परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है और रोज़ी-रोटी की तलाश में दिल्ली आया था। यहां वो लोग वसंत विहार इलाके में शिवा कैंप के सामने, मुनिरका फ्लाईओवर के नीचे फुटपाथ पर रहते थे।












Click it and Unblock the Notifications