द वायरल फीवर के सीईओ अरुनाभ पर यौन शोषण का दूसरा मुकदमा दर्ज

टीवीएफ के फाउंडर और सीईओ के खिलाफ इस बार एक 20 साल की स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस ने सेक्सुअल हरासमेंट के आरोप लगाए हैं। पुलिस अरुनाभ को तलाश रही है।

मुंबई। वर्सोवा थाने में इंटरनेट एंटरटेनमेंट चैनल द वायरल फीवर के सीईओ अरुनाभ कुमार पर यौन शोषण का दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ है। पॉपुलर टीवीएफ के फाउंडर और सीईओ के खिलाफ एक दिन पहले ही छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ था।

द वायरल फीवर के सीईओ अरुनाभ पर यौन शोषण का दूसरा मुकदमा दर्ज

पुलिस ने इस बारे में बताया है कि 20 साल की एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस ने अरुनाभ कुमार के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत की जिसके बाद उनके खिलाफ इंडियन पीनल कोड की धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

डीसीपी अरुण चवन ने कहा कि आरोप के मुताबिक घटना 2014 की है जो मुंबई के वर्सोवा इलाके में हुई थी। अरुनाभ कुमार को तलाश करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और वह सीईओ की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि घटना के समय में टीवीएफ के काम करने वाले सभी कर्मचारियों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है ताकि इस केस में कोई खास सुराग मिल सके। हम उन सबसे बात करने के लिए प्रयासरत हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा अरुनाभ को इस मामले में जमानत नहीं मिल सकती क्योंकि यह गैर जमानती अपराध है। उनको गिरफ्तार किया जाएगा।

अरुनाभ के खिलाफ पहला मामला
टीवीएफ में काम कर चुकी महिला स्टाफ ने अरुनाभ कुमार के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद अंधेरी ईस्ट थाने में उनके खिलाफ पहला केस दर्ज हुआ। पीड़िता ने टीवीएफ में दो साल तक नौकरी की थी। उसने आरोप लगाया कि टीवीएफ में अरुनाभ ने 2 साल तक उनके साथ छेड़खानी की और यौन शोषण किया। मार्च महीने में सोशल मीडिया पर पीड़िता का ब्लॉग वायरल हो गया था। ब्लॉग के अनुसार वह बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली है, अरुनाभ कुमार भी इसी शहर से आते हैं और उन्होंने टीवीएफ की स्थापना 2014 में की थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि जब उसने कंपनी ज्वाइन की थी तभी पहले ही महीने से उसके साथ शोषण शुरू हुआ जो कि 2016 तक चलता रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+