TV9 Kannada opinion poll: कर्नाटक में क्‍या बीजेपी बना पाएगी सरकार? जानें इस सर्वेक्षण की भविष्यवाणी

TV9 Kannada opinion poll: कर्नाटक में क्‍या बीजेपी बना पाएगी सरकार, कांग्रेस को कितनी सीटों पर मिलेगी जीत

bjp

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल आखिरी चरण के चुनाव प्रचार में जमकर रोड शो, रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बाद एक रैलियां और रोडशो कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के शीर्ष नेता भी प्रदेश भर में चुनावी रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। अब जब चुनाव के लिए मतदान होने के लिए महज पांच दिन शेष बचे हैं ऐसे में टीवी9 कन्नड़ ने चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में मतदाताओं के मूड को भांपने के लिए एक सर्वे किया।

टीवी9 कन्नड़ ने ये सर्वे अप्रैल के अंतिम सप्ताह और मई के पहले सप्ताह में किया। कर्नाटक के प्रमुख क्षेत्रीय चैनल टीवी 9 कन्नड़ द्वारा किए गए सर्वे में पहले आए ओपिनियन पोल से कुछ अलग चुनाव परिणाम को लेकर भविष्‍यवाणी की गई है।

जहां पहले के ओपिनियन पोल कांग्रेस को कर्नाटक में सबसे अधिक सीटें मिलने की भविष्‍यवाणी कर रहे थे वहींं इस सर्वे की परिणाम मतदान की तारीख के ठीक पहले भाजपा का मनोबल बढ़ाने वाले हैं। इस सर्वेक्षण में पहले किए गए अलग-अलग जनमत सर्वेक्षणों की अपेक्षा इस सर्वे में भाजपा के पक्ष में मतदाताओं की भावना में एक निश्चित बदलाव देखने को मिला।

इस सर्वेक्षण के अनुसार बीजेपी के सबसे बड़े दल के रूप में उभरने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस 113 के जादुई आंकड़े से काफी पीछे रह सकती है और दूसरे स्थान पर अपनी जगह बना सकती हैं।

इस सर्वे में में भाजपा की सीटों पर हिस्सेदारी में पर्याप्त वृद्धि मिलती दिखी है जिससे दम पर भाजपा कर्नाटक में दोबारा सरकार बनाने की स्थिति में आ सकती है। बीजेपी के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस जादुई आंकड़े से काफी पीछे रह सकती है और दूसरे स्थान पर रह सकती है।

ओपिनियन पोल टीवी9 कन्नड़ सर्वे के मुताबिक 2023 के चुनाव में बीजेपी को 105-110 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं इस सर्वेक्षण में कांग्रेस की सीट हिस्सेदारी लगभग 90 से 97 होने का अनुमान लगाया गया है। डेटा यह भी बताता है कि जेडीएस को 19 से 22 सीटें मिल सकती हैं।

अप्रैल महीने के अंत में किए गए सर्वे के अनुसार निर्दलीय समेत अन्‍य दलों को पांच सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं मई के पहले सप्ताह में किए गए सर्वेक्षण के अनुसार अपना खाता खोलने में विफल हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+