'तारक मेहता...' की 'रीटा रिपोर्टर' की पति से कहासुनी, दोनों के बीच जमकर मारपीट! Video Viral
मुंबई, मई 31: छोटे पर्दे का सबसे फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की कास्ट इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। पहले जहां 'बबीता जी' यानी मुनमुन दत्ता की जातिसूचक टिप्पणी करने के बाद मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। वहीं अब शो में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली प्रिया आहूजा की सामने आई एक वीडियो ने लोगों को हैरान करके कर दिया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि शायद उनकी शादीाशुदा जिंदगी में कुछ चीजे बिगड़ गई है। क्या है पूरा मामला पढ़िए खबर...

फैंस हुए हैरान
'तारक मेहता...' टीवी शो की रीटा रिपोर्टर यानी प्रिया आहूजा नवंबर 2019 में मां बनी थीं, जिसकी गुड न्यूज उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने फैंस को दी थी। वो मां बनने के बाद पेरेंटहुड खूब एंजॉय कर रही हैं, साथ ही अपने बेटे की फोटो भी अक्सर शेयर करतीं है, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर सामने आया उनका वीडियो लोगों को हैरान करने वाला हैं।

दोनों के बीच खूब हुई मारपीट!
दरअसल, टीवी एक्ट्रेस प्रिया आहूजा ने खुद अपने पति के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो दोनों घर की बालकनी में खड़े हैं। शेयर किए गए वीडियो में देखा गया है कि पहले तो किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती है और अचानक यह कहासुनी मारपीट में बदल जाती है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर हाथ उठाते हुए दिखते हैं, लेकिन इस वीडियो के पीछे की सच्चाई कुछ और थी, असल में मारपीट का दिखने वाला यह वीडियो एक फन के लिए बनाया गया था।

फैंस दे रहे ऐसा रिएक्शन
प्रिया आहूजा ने इस तरह की वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि #aurorarunaway चैलेंज को कुछ हटके करने की कोशिश की है। दो दिन पहले पोस्ट किए गए इस फनी वीडियो पर यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कोई इसे बेस्ट aurora रील कह रहा है तो वहीं एक फैन ने लिखा कि कि क्या ये TMKOC के अगले एपिसोड में दिखाई देगा। इसके साथ ही एक इंस्टा यूजर्स ने लिखा कि कोई केस ना कर दें। उनके फैंस लगातार इस वीडियो पर फनी इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

शो के डायरेक्टर से की शादी
बता दें कि प्रिया ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के डायरेक्टर मालव राजदा से शादी की है। दोनों के बीच बहुत प्यार है। दोनों को 'तारक मेहता' के सेट पर ही प्यार हो गया था, जिसके बाद फिर 19 नवंबर 2011 को उन्होंने शादी कर ली। हालांकि वो फिलहाल शो में कम दिखाई देती, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दोनों पत्नी-पति सोशल मीडिया पर काफी फनी वीडियो शेयर करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications