खुफिया रिपोर्ट के बाद टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी को दी जाएगी 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा
नई दिल्ली। अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी पर आतंकियों की नजर होने की बात सामने आने के बाद उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने अर्नब को लेकर दो आतंकियों के बीच हुई लंबी बातचीत को सुनने के बाद गृह मंत्रालय को रिपोर्ट दी थी।

खुफिया एजेंसियों की ओर से दी गई रिपोर्ट को जांचने के बाद गृह मंत्रालय ने एहतियात बरतते हुए अर्नब गोस्वामी को सुरक्षा देने का फैसला लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से महाराष्ट्र के डीजीपी को इसकी सूचना दी गई है। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार ही अर्नब की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाएगी।
अर्नब को 24 घंटे सुरक्षा दी जाएगी। उनके आसपास 20 सुरक्षाकर्मियों का घेरा होगा। इसके अलावा उनके घर और ऑफिस में भी सुरक्षा के लिहाज से चार-चार पुलिस गार्ड तैनात किए जाएंगे। सरकार की मंजूरी के बाद अर्नब गोस्वामी की सुरक्षा में 24 घंटे दो निजी सिक्योरिटी ऑफिसर और 20 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications