ओडिशा रेल हादसे में घायल बेटा टीवी इंटरव्यू की मदद से मिला, माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं

ओडिशा रेल हादसे में नेपाल से आया 15 साल का बच्चा घायल हो गया था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके माता पिता ने टीवी इंटरव्यू दिया, जिसके बाद बच्चे ने अस्पताल में इस इंटरव्यू को देखा और अपने माता-पिता को पहचान लिया।

train accident

Balasore Train Accident: ओडिशा रेल हादसे में कई लोगों ने अपने करीबियों को खो दिया है। कई शवों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, जबकि कई घायल जो अस्पताल में भर्ती हैं वो अपने परिजनों की तलाश कर रहे हैं। अस्पताल में भर्ती 15 साल के रामानंद पासवान अपने माता-पिता से बिछड़ गए थे।

रामानांद पासवान जब अस्पताल में भर्ती थे तो उन्होंने टीवी पर अपने माता पिता को देखा। माता-पिता टीवी पर इंटरव्यू के दौरान अपने बेटे की तलाश कर रहे थे, वो लोगों से मदद मांग रहे थे। इसी दौरान जब रामानंद ने अपने माता-पिता को टीवी पर देखा तो उन्होंने अस्पताल के लोगों को बताया कि यह उसके माता-पिता हैं।

जिसके बाद अस्पताल ने बच्चे को उसके माता-पिता से मिला दिया। रामानंद के माता पिता नेपाल से यहां आए थे, जब उन्हें पता चला कि रेल हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई है तो वो अपने बच्चे की तलाश करने लगे।

रामानंद के पिता हरि पासवान का कहना है कि मैं खुश हूं कि मुझे मेरा बेटा मिल गया। वह हमारे तीन रिश्तेदारों के साथ सफर कर रहा था। उन सभी की रेल हादसे में मौत हो गई। लेकिन सौभाग्य से मेरा बेटा बच गया, हालांकि उसे चोट आई है।

भुवनेश्वर आने के बाद हरि पासवान और उनकी पत्नी हर अस्पताल के चक्कर लगा रहे थे, वह अपने बेटे की तलाश कर रहे थे। जब वह भुवनेश्वर एम्स पहुंचे तो एक स्थानीय टीवी न्यूज चैनल के पत्रकार ने उनका इंटरव्यू लिया और उसे टीवी पर प्रसारित किया।

जब इस टीवी रिपोर्ट को रामानंद ने अस्पताल में देखा तो वह उन्हें पहचान गया और उसने इस बारे में अस्पताल को बताया। इसके बाद हॉस्पिटल ने टीवी चैनल के ऑफिस में फोन किया और उनसे वीडियो लेकर फिर से रामानंद को दिखाया और इसकी पुष्टि की कि यह उसके माता-पिता ही हैं। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने बच्चे को माता-पिता से मिला दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+