टीवी एक्ट्रेस ने किया कास्टिंग काउच का खुलासा, रोल के बदले कॉम्प्रोमाइज करने को कह रहा था डायरेक्टर
बॉलीवुड में कास्टिंग काउच जैसा गंदा काम काफी समय से चलता चला आ रहा है। कई सेलेब्रिटिज इसके बारे में खुलासा कर चुके हैं। हाल ही में कास्टिंग काउच का एक और चौंका देने वाला मामला सामने आया है।

मुंबई। बॉलीवुड में होते आ रहे कास्टिंग काउच पर कई सेलेब्रिटिज खुलासा कर चुके हैं। हाल ही में कास्टिंग काउच का एक और चौंका देने वाला मामला सामने आया है। टीवी एक्ट्रेस सुलगना चटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एजेंट उनसे कॉम्प्रोमाइज करने को कह रहा है। सुलगना का ये स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इंस्टाग्राम पर डाला स्क्रीनशॉट
सुलगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एजेंट से हुई बातचीत का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है। इस स्क्रीनशॉट में उनका एजेंट उनसे एक प्रोजेक्ट की बात कर रहा है। एजेंट कहता है, 'लेकिन ये एक कॉम्प्रो प्रोजेक्ट है, शूट और पूरी पेमेंट के बाद। क्या आप कॉम्प्रो के साथ कंफर्टेबल हैं?' सुलगना ने कॉम्प्रोमाइज करने से साफ इनकार कर दिया।

वायरल हो गया सुलगना का पोस्ट
सुलगना की इनकार सुनकर एजेंट कहता है कि ये उनकी नहीं, बल्कि डायरेक्टर की डिमांड है। सुलगना ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'जब ऐसे प्रस्ताव इतने सामान्य होते हैं तो आप प्रभावित भी नहीं होते!' माया नगरी की डरावनी हकीकत दिखाता ये पोस्ट वायरल हो गया है।

तो इसलिए दिया था अपना नंबर
इस पोस्ट को लेकर सुलगना ने InUth वेबसाइट को कहा कि उन्होंने ये पोस्ट यूं ही शेयर कर दिया था और वो किसी तरह की पब्लिसिटी नहीं चाहतीं। सुलगना ने बताया कि उन्होंने काम के सिलसिले में एक व्यक्ति से अपना नंबर शेयर किया था। एजेंट ने उन्हें किसी नामी बॉलीवुड अभिनेता के साथ एक एड शूट ऑफर किया था। सुलगना को लगा कि वो उनसे लुक टेस्ट के लिए कहेगा लेकिन उसने कॉम्प्रोमाइज की बात कर दी। बाकी सारी बातें स्क्रीनशॉट में मौजूद हैं।

दलालों की होती है ये हरकत
सुलगना ने इंडस्ट्री में मौजूद मिडिलमैन (दलाल) पर गुस्सा निकालते हुए कहा, 'मुझे कभी किसी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने ऐसा ऑफर नहीं दिया, कि तुम ये करो, मैं तुमको स्टार बना दूंगा। ये सभी ऑफर मिडिलमैन की तरफ से आते हैं जिनके पास करने को और कुछ नहीं होता।'












Click it and Unblock the Notifications