'मेरे डैड की दुल्हन' एक्ट्रेस श्वेता तिवारी कोरोना संक्रमित हुईं, को-स्टार वरुण बडोला पहले से क्वारंटाइन

नई दिल्ली। टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। वह फिलहाल अपने घर पर क्वारंटाइन हैं। श्वेता तिवारी ने इस बारे में ईटी से बातचीत की है। जिसमें उन्होंने कहा है, 'हां, मैं कोरोना वायरस से पॉजिटिव हूं।' इस समय श्वेता तिवारी धारावाहिक 'मेरे डैड की दुल्हन' में काम कर रही हैं। उनका कहना है कि 16 सितंबर के बाद से उनमें संक्रमण के लक्षण दिखने लगे थे, जिसके बाद उन्होंने तुरंत जांच कराने का फैसला लिया। श्वेता ने कहा, 'मुझे ऐसा लगा कि मुझे कोई चांस नहीं लेना चाहिए। जिसके बाद मैंने अपनी जांच करवाई।'

को-स्टार वरुण बडोला भी क्वारंटाइन

को-स्टार वरुण बडोला भी क्वारंटाइन

वहीं इस शो में श्वेता के को-स्टार अभिनेता वरुण बडोला भी बीते हफ्ते क्वारंटाइन के लिए चले गए थे। क्योंकि वरुण की पत्नी राजेश्वरी सचदेव भी कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। आपको बता दें राजेश्वरी भी अभिनेत्री हैं और इस समय धारावाहिक 'शादी मुबारक' में दिखाई दे रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अपनी दूसरी जांच रिपोर्ट आने के बाद वरुण दोबारा काम पर लौट आएंगे। हालांकि ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों मुख्य कलाकारों के क्वारंटाइन में जाने के कारण शो की शूटिंग भी रुक सकती है। वहीं श्वेता तिवारी की बात करें तो उन्होंने अभिनेता अभिनव कोहली के साथ शादी की है, जिससे उनका तीन साल का बेटा रेयांश है।

बेटी पलक भी रहती हैं साथ

बेटी पलक भी रहती हैं साथ

उनकी बेटी पलक भी उनके साथ ही रहती है। पलक श्वेता और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। अपने बच्चों के साथ घर पर क्वारंटाइन होने को लेकर श्वेता ने कहा, 'शुक्र है कि मेरे घर में पर्याप्त कमरे हैं। तो मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। पलक भी सोशल डिस्टैंसिंग का पालन कर रही है। यह कठिन समय है, इसमें कोई संदेह नहीं है।' जब श्वेता से उनके बेटे रेयांश के बारे में पूछा गया को अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने बेटे को उसके पिता के पास भेज रही हैं।

1 अक्टूबर तक क्वारंटाइन रहेंगी

1 अक्टूबर तक क्वारंटाइन रहेंगी

श्वेता तिवारी 1 अक्टूबर तक क्वारंटाइन रहेंगी और इसके बाद दूसरी कोरोना जांच करवाएंगी। वह कहती हैं, 'मैं अनिवार्य रूप से बहुत गर्म पानी पीती हूं और पढ़ती रहती हूं। मुझे शुरू के तीन दिन तक लक्षण रहे हैं। मैंने फिर 17 सितंबर को जांच करवाई। लेकिन अब मैं ठीक हूं। मैं कम से कम 1 अक्टूबर तक खुद को क्वारंटाइन करके रखूंगी। अब मेरी अगली जांच 27 सितंबर को होगी।' आपको बता दें श्वेता तिवारी बिग बॉस सीजन 4 की विजेता हैं। वह एकता कपूर के मशहूर शो 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा के किरदार के लिए काफी जानी जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+