आखिर क्यों और टीवी एक्ट्रेस की तरह बिकिनी नहीं पहनती दिव्यांका त्रिपाठी, बताई वजह
मुंबई, 18 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस के बाद अब छोटे पर्दे की बड़ी अभिनेत्रियों में भी बिकिनी पहनकर बेहिचक और बिंदास तरीके से फोटोशूट करने का नया ट्रेंड चल गया है। कई फेमस टीवी एक्ट्रेस बिकिनी में अपनी हॉट तस्वीरों को शेयर करके अपने फैंस को मदहोश कर चुकी हैं। टीवी पर संस्कारी और परिवारिक बहुओं की इमेज से बाहर निकल ये एक्ट्रेस खूब ग्लैमरस अंदाज में फोटोशूट करवा रही और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी कर रही हैं, लेकिन इस लिस्ट में एक नाम ऐसा भी है, जिन्होंने बिकनी और ग्लैमरस अवतार से दूर अपनी सादगी से सोशल मीडिया पर लाखों फैंस को दीवाना बनाया हुआ हैं। जी हां, टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी वो नाम हैं, जिन्होंने कभी बिकिनी नहीं पहनी और आखिर क्या है इसके पीछे की वजह जानिए...

दिव्यांका ने बनाई बिकिनी से दूरी
आजकल बिकिनी पहनकर बोल्ड फोटोशूट करने का ट्रेंड चल चुका है। टीवी दुनिया की कई फेमस हस्ती हिना खान, रश्मि देसाई, आरती सिंह और निया शर्मा तक कई अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है, लेकिन इन सब से अलग दिव्यांका ने ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन कभी बिकिनी नहीं पहनी। इसके पीछे की वजह का भी हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है।

इस वजह से नहीं पहनती बिकिनी
इस बात का खुलासा करते हुए दिव्यांका ने बताया कि वो इन सब मामलों में शर्मिली किस्म की हैं, जिसके चलते उनको स्विमसूट या फिर बिकिनी पहनने में शर्म महसूस होती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इसी कारण से उन्होंने कभी स्विमिंग भी नहीं सीखी। हालांकि इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा बहुत बेकार है और नहीं होना चाहिए, लेकिन बिकिनी पहनने में बहुत हिचक सी महसूस होती हैं।

बिकिनी पहनने के लिए जुटानी होगी हिम्मत
वहीं और टीवी एक्ट्रेस के बिकिनी पहनने पर उन्होंने कहा कि जो लड़कियां ऐसा करके अपनी ग्लैमरस फोटो सोशल मीडिया पर साझा करती है, वो बेहद बोल्ड किस्म की होंगी। साथ ही खुद के बिकिनी पहनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा करने के लिए उन्होंने बहुत हिम्मत जुटानी होगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि ऐसी कभी परिस्थिति नहीं आई, जो सोशल मीडिया पर बिकिनी में तस्वीरें शेयर करने पड़े।

ऑल इंडिया रेडियो में किया काम
आपको बता दें कि टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली है। वहीं भोपाल में ही ऑल इंडिया रेडियो से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं एक्टिंग की शुरुआत दूरदर्शन पर टेलिफिल्म्स से किया था। लेकिन उन्हें 2006 में आए टीवी शो 'बनू मैं तेरी दुल्हन' से पहचान मिली।












Click it and Unblock the Notifications