तूतीकोरिन हिंसा: पुलिस फायरिंग में मौतों के मामले में तमिलनाडु सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट
तूतीकोरिन: तमिलनाडु के तूतीकोरिन में एक स्टरलाइट कॉपर कारखाने को बंद किये जाने की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो गई थी जबकि सैकड़ों लोग जख्मी हो गए थे। तूतीकोरिन में पुलिस फायरिंग में अबतक 13 लोगों की जान जा चुकी है और इस हिंसा के बाद से पूरे इलाके में तनाव है।

वहीं तूतीकोरिन हिंसा के मामले पर तमिलनाडु सरकार ने गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। इससे पहले गृह मंत्रालय ने कॉपर यूनिट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा में 13 लोगों की मौत के मामले पर तमिलनाडु सरकार से रिपोर्ट मांगी थी। आज मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से पूछा कि तूतीकोरिन में इंटरनेट क्यों बंद है ? इसको लेकर भी मद्रास हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा था।
जबकि पुलिस फायरिंग में हुई मौतों के विरोध में राजनीतिक दलों ने तमिलनाडु सरकार पर निशाना साधा है और डीएमके ने 25 मई को राज्य में बंद का ऐलान भी किया है। आज भी डीएमके के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कनिमोझी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया था।
इसके पहले शुक्रवार को भी तूतीकोरिन हिंसा को लेकर DMK का प्रदर्शन जारी रहा। कनिमोझी समेत कई नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसको लेकर पुलिस और DMK कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। बता दें कि तूतीकोरिन में स्टरलाइट कॉपर यूनिट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने फायरिंग कर दी थी जिसमें 13 मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications