Tunisha Suicide Case: शीजान खान की जमानत याचिका स्थगित, अब 9 जनवरी को होगी अगली सुनवाई
तुनिषा शर्मा केस में गिरफ्तार अभिनेता शीजान खान को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं मिली है। वसई कोर्ट ने जमानत याचिका स्थगित कर दी है।

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री की मां के आरोपों के बाद अभिनेता और बॉयफ्रेंड शीजान खान को गिरफ्तार किया गया है। शीजान की तरफ से वसई कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की गई थी। जिसे शनिवार को कोर्ट ने स्थगित कर दिया। अब मामले में अगले सुनवाई 9 जनवरी को होगी।
तुनिषा मामले को लेकर अभिनेत्री की मां ने शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। वहीं, अभिनेत्री की चाचा ने भी शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अभिनेत्री के चाचा ने दावा करते हुए कहा कि वह शीजान के संपर्क में आने की वजह से इस्लाम को भी मानने लगी थी। उसने तुनिषा को प्यार के नाम पर धोखा दिया। क्योंकि शीजान का अन्य लड़कियों से भी अफेयर था।
Recommended Video

तुनिषा के परिजनों ने मामले की लव-जिहाद एंगल से भी जांच कराने की मांग की है। हालांकि, पुलिस का बयान अभी लव-जिहाद को लेकर स्पष्ट रूप से नहीं आया है। वहीं, तुनिषा के परिजनों के आरोपों को शीजान की बहन ने पूरी तरह से निराधार बताया है।
जीशान की बहन ने बीते दिनों मीडिया से बातचीत करते हुए कई तरह के दावे किए थे। बहन ने कहा था कि मीडिया में परिवार को बदनाम करने के लिए नरेटिव स्टोरी गढ़ी जा रही है। साथ ही बहन ने मामले में धर्म एंगल जोड़ने को लेकर भी हमला बोला है।
बता दें कि आत्महत्या से पहले तुनिषा ने को-स्टार शीजान के साथ लंच भी किया था। इस दौरान शो के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। लंच के बाद सेट पर जाकर अभिनेत्री ने फांसी लगा ली। हालांकि, जब अन्य सदस्यों की इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से एक फिर देश में लव-जिहाद का मामला उठने लगा है।
ये भी पढ़ें- भाजपा पार्षदों को वीडी शर्मा ने दिए टिप्स,अच्छे परिवार के साथ जनता के बीच जाएं, चुनाव की करें तैयारी












Click it and Unblock the Notifications