Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भाजपा पार्षदों को वीडी शर्मा ने दिए टिप्स,अच्छे परिवार के साथ जनता के बीच जाएं, चुनाव की करें तैयारी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने आज भोपाल और बैरसिया के भाजपा पार्षदों को जनता के बीच सक्रिय रहने और जनहित के कार्य करने के टिप्स दिए।

मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बीडी शर्मा ने भोपाल और बैरसिया के भाजपा के 70 पार्षदों को जनता के बीच सक्रिय रहने और जनहित के कार्य करने के टिप्स दिए। जिला भाजपा अध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। इस आयोजन में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मंत्री विश्वास सारंग ने भी पार्षदों को पार्टी की रीति-नीति का पालन करने के संबंध में बताया। वाल्मी में आयोजित हुए भोपाल और बैरसिया नगरीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को ट्रेनिंग कार्यक्रम में बताया गया कि जनता के बीच कैसा व्यवहार रखा जाए। सोशल मीडिया पर किस तरह से एक्टिव रहा जाए।

भाजपा पार्षदों को वीडी शर्मा ने दिए टिप्स

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि को अपना व्यवहार और बोलने का सलीका अच्छा रखना चाहिए। पार्षदों का हर वक्त जनता से वास्ता रहता है। इसलिए उनके व्यवहार को ज्यादा नोटिस किया जाता है, इसलिए जनता के बीच में अच्छा भूले उनकी परेशानी को अच्छे से सुने और उसे हल करवाने का अपनी ओर से पूरा प्रयास करते रहे। उन्होंने कहा कि विधानसभा का चुनाव भी आ रहा है इस चुनाव में एक-एक पार्षद की भूमिका महत्वपूर्ण है। हर पार्षद को अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभाना होगी।

प्रशिक्षण में बीजेपी प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला वहीं प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने भाजपा के विचार कार्य पद्धति और समन्वय की जानकारी पार्षदों को दी। वही सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया का उपयोग कैसे ज्यादा से ज्यादा करें सरकार की योजनाओं से लेकर अपने काम का प्रचार प्रसार इसके जरिए करते रहने का भी उन्होंने पार्षदों से कहा हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+