PM Modi के 75वें जन्मदिन पर ट्रम्प ने फोन कर दी बधाई? क्या भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बात बनी?
PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर 2025 को 75वां जन्मदिन है। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीएम मोदी को फोन कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की है।
यह बधाई ऐसे समय में आई है, जब दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते (ट्रेड डील) को लेकर बातचीत फिर से शुरू हो गई है। मंगलवार को दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच लगभग सात घंटे तक बैठक चली। इसके कुछ घंटे बाद पीएम नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति ट्रम्प ने बधाई दी।

पीएम मोदी बोले- मेरे दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप ने बधाई दी
पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, "मेरे दोस्त, राष्ट्रपति ट्रंप, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन कॉल और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।"
पीएम मोदी ने आगे कहा, "आपकी तरह मैं भी भारत-अमेरिका व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपकी पहल का समर्थन करते हैं।"
ट्रम्प ने भी लिखी ये पोस्ट, बोले- थैक्यू
पीएम मोदी को जन्मदिन को बधाई देने के बाद ट्रम्प ने भी ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने लिखा, "अभी-अभी मेरे मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक अद्भुत फोन कॉल हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं! वह शानदार काम कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद!"
क्या भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बात बनी?
अमेरिकी दूतावास ने भी पुष्टि की कि द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को लेकर हुई यह बैठक काफी सकारात्मक रही। भारतीय वाणिज्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार की अहमियत को स्वीकार करते हुए सकारात्मक और भविष्य पर केंद्रित चर्चाएं कीं। इस बैठक में व्यापार समझौते (बीटा) को जल्द पूरा करने के लिए प्रयासों को तेज करने का निर्णय लिया गया। ध्यान रहे कि एक सप्ताह के भीतर दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी बातचीत थी।
गौरतलब हैं कि अमेरिका डोनाल्ड ट्रम्प ने दोबारा सत्ता संभालने के कुछ महीने बाद से ही भारत पर रूस से तेल खरीदन से रोकने के लिए दबाव बना रहा है ओर अब तक भारत से निर्यात किए जाने वाली वस्तुओं पर पहले 25 फीसदी और उसके बाद 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ जुर्माना बताकर लगा दिया है। जिसके पीछे उन्होंने तेल खरीद और युद्ध को एक कारण बताया था। जिसके बाद भारत और अमेरिका के रिश्ते में लगातार तल्खी चल रही है।
हालात बदले, कम हुआ तनाव
अमेरिकी अधिकारियों द्वारा तीखी टिप्पणियों के बाद ट्रम्प और मोदी के व्यक्तिगत संबंधों ने हाल ही में उस तनाव को कम करने में मदद की। हालांकि भारत इस मुद्दे पर दृढ़ लेकिन संयमित रुख बनाए रखा था। ट्रम्प के सलाहकार पीटर नवारो ने लगातार भारत की व्यापार नीति और प्रधानमंत्री को सीधे निशाना बनाया था। हालांकि बीते कुछ दिनों दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू हुई और दिल्ली में ट्रेड डील पर सकारात्मक बात हुई।












Click it and Unblock the Notifications