अमेरिका ने भारत को सौंपी 271 अवैध भारतीय प्रवासियों की लिस्‍ट, सुषमा ने की नामंजूर

अमेरिका ने भारत को सौंपी 271 ऐसे भारतीयों की लिस्‍ट जो अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे हैं। भारत ने कहा भारतीयों को निशाना बना रहा है ट्रंप प्रशासन। सुषमा स्‍वराज ने कहा लिस्‍ट स्‍वीकार नहीं।

नई दिल्‍ली। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और उनके प्रशासन ने अब भारतीयों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अमेरिका की ओर से भारत को 271 अवैध प्रव‍ासियों की एक लिस्‍ट सौंपी गई है। यह 271 भारतीय ऐसे भारतीय हैं जो अवैध तरीके से अमेरिका में बसे हैं। इस मुद्दे पर भारत की ओर से जो जवाब दिया गया है उससे साफ है कि अब अमेरिका और भारत के बीच विवाद शुरू हो गया है।

अमेरिका ने भारत को सौंपी 271 अवैध भारतीय प्रवासियों की लिस्‍ट, सुषमा ने की नामंजूर

और ज्‍यादा जानकारी की जरूरत

ट्रंप प्रशासन ने दावा किया है कि 271 लोग भारत के अवैध प्रवासी हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने इस पर साफ-साफ कहा है कि लिस्‍ट भारत को मंजूर नहीं है। विदेश मंत्री की ओर से कहा गया है कि भारत को इस मसले पर और अधिक
जानकारी चाहिए। अमेरिका से और ज्‍यादा जानकारी मांगी गई है। भारत सरकार का कहना है कि जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही उन्‍हें अमेरिका से भेजे जाने के लिए इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इस पूरे मसले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा है कि अमेरिकी अधिकारियों ने कुछ समय पहले कहा था कि भारत को जो आंकड़ें मुहैया कराए गए हैं उनमें से 271 मामलों का समाधान नहीं हुआ है। हालांकि इन मामलों की कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई गई।

एन शशिकला की हत्‍या के बाद संपर्क में अधिकारी

वहीं अमेरिका में गुरुवार रात आंध्र प्रदेश की महिला एन शशिकला उनके सात वर्षीय बेटे की हत्या के बारे में पूछे जाने पर भी बागले ने जानकारी दी है। उन्‍होंने कहा कि भारत, अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में है। भारतीय वाणिज्य दूतावास परिवार को सभी संभव मदद मुहैया कराने को तैयार है। आपको बता दें कि न्‍यू जर्सी में एन शशिकला की उनके बेटे समेत घर में ही हत्‍या कर दी गई है। आंध्र प्रदेश की रहने वाली शशिकला पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं और पिछले 12 वर्षों से अमेरिका में रह रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+