भयानक VIDEO: चिल्लाते रहे कार सवार 3 लोग, स्पीड बढ़ाता रहा ट्रक ड्राइवर, 2 किलोमीटर तक घसीटा
कर्नाटक के उडुपी में ट्रक ने 2 किलोमीटर तक कार को घसीटा। कार के अंदर एक महिला और दो युवक बैठे थे। कार सवार चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका।
कर्नाटक में एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक टिपर ट्रक ने सेंट्रो कार सवार महिला और दो युवकों को करीब 2 किलोमीटर तक घसीटा। लेकिन, ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका। राहगीरों ने ट्रक वाले को चेतावनी दी। उसके बाद भी रूकने को तैयार नहीं हुआ।
किसी तरह राहगीरों ने ट्रक को रूकवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कार में मौजूद महिला और दो युवकों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा ट्रक...

मामला उडुपी जिले का बताया जा रहा है। दरअसल, 17 जुलाई को हादसा सागर से मंगलुरु जाते समय हुआ। जब एक सेंट्रो कार और टिपर ट्रक की टक्कर हो गई। वहीं, पिटाई और पुलिस के डर से ट्रक ड्राइवर ने टक्कर के बाद स्पीड बढ़ा दी। उस वक्त इस बात से अनजान था कि टक्कर से कार ट्रक के डंपर के नीचे फंस गई है।
राहगीरों के शोर मचाने के बाद भी ट्रक ड्राइवर गति बढ़ाता गया। चेतावनी के बाद भी ट्रक नहीं रोका। करीब 2 किलोमीटर तक कार को घसीटने के बाद राहगीरों के डर से ड्राइवर ने ट्रक रोका। पदुबिद्री पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार सागर निवासी यासिर खान (33) चला रहा था, जिसमें शिवमोग्गा जिले के सागर निवासी गफ्फार खान (65) और शाहीन (60) सवार थे। टिपर चालक मुनीश्वर बिहार का रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications