पीएम मोदी के तेलंगाना पर दिए बयान के खिलाफ TRS सांसदों ने विशेषाधिकार का नोटिस दिया

नई दिल्ली, 10 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में युनाइटेड आंध्र प्रदेश के विभाजन को लेकर जो बयान दिया था उसके खिलाफ टीआरएस के सांसदों ने पीएम मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया है। दरअसल नरेंद्र मोदी ने संसद में अपने भाषण के दौरान कहा था कि कांग्रेस सरकार के समय आंध्र प्रदेश का विभाजन गलत तरह से हुआ था। उनके इस बयान के बाद से ही तेलंगाना में कांग्रेस के नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने पीएम मोदी का पुतला भी फूंका था और भाजपा कार्यालय को घेरने की कोशिश की थी।

trs

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा कि तेलंगाना राज्य को बनाने में जल्दबाजी दिखाई गई। तेलंगाना के गठन से पहले दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर बात नहीं की गई, जिसकी वजह से मुद्दों का हल नहीं निकल सका। प्रधानमंत्री के इस बयान की तेलंगाना के गृहमंत्री मोहम्मद अली और पशुपालन मंत्री टी श्रीनिवास ने निंदा की और हैदराबाद में हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया। टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष टी रामा राव ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बयान से लोगों के बीच नफरत फैलाने का काम कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+