रवीना-फराह और भारती सिंह की बढ़ी मुश्किलें, पंजाब पुलिस ने भेजा समन

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन और प्रोड्यूसर फराह खान के साथ कॉमेडियन भारती सिंह की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं, दरअसल, पंजाब पुलिस ने तीनों सेलेब्स को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में समन जारी किया है, सेलेब्स को लेकर डेप्यूटी एसपी सोहन सिंह ने बताया कि उन्हें पुलिस जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

रवीना-फराह और भारती सिंह की बढ़ी मुश्किलें,

रवीना-फराह और भारती सिंह की बढ़ी मुश्किलें,

हालांकि इन तीनों सेलेब्स ने पहले ही अपनी गलती मानकर सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली हैं तो वहीं इस केस को लेकर फराह खान और रवीना टंडन ने कैथोलिक चर्च के भारतीय कार्डिनल ओसवाल्ड ग्रेसियस से मुलाकात भी की थी।

 रवीना, भारती और फराह पर लगे ये आरोप

रवीना, भारती और फराह पर लगे ये आरोप

दरअसल रवीना, भारती और फराह खान पर आरोप है कि इन्होंने यूट्यूब चैनल के लिए बनाए गए एक कॉमेडी प्रोग्राम में ईसाई धर्म के एक पाक शब्द का काफी मजाक बनाया था और उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके खिलाफ अमृतसर के अजनाला में ईसाई धर्म से जुड़े लोगों की तरफ से क्रिसमस के दिन प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने FIR दर्ज की थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन तीनों पर IPC की धारा 295-A के तहत ये केस दर्ज किया गया है।

क्या हुआ था कॉमेडी प्रोग्राम में

क्या हुआ था कॉमेडी प्रोग्राम में

बता दें कॉमेडी प्रोग्राम में कोरियोग्राफर फराह खान कॉमेडियन भारती सिंह से एक शब्द की स्पेलिंग लिखने को कहती है, जिसका अर्थ और स्पेलिंग दोनों भारती को नहीं आते थे, वो शब्द ईसाई धर्म से जुड़ा हुआ था, जिस पर भारती काफी मजाक बनाती हैं उसके इस मजाक में रवीना और फराह दोनों ही शामिल होती हैं, इसी वजह से धर्म विशेष के लोग काफी नाराज हो गए और उन्होंने इन तीनों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+