जाधव को लेकर ट्विटर पर पाकिस्तानी से भिड़े कैफ, जवाब से कर दी उसकी बोलती बंद

आमिर अकरम नाम के एक यूजर ने मोहम्मद कैफ से उनके नाम के आगे से मोहम्मद हटाने के लिए कहा। इस पर कैफ ने भी आमिर नाम को तगड़ा जवाब दिया।

नई दिल्ली। पाक में फांसी की सजा पाए भारत के पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव पर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) के रुख का भारत के लोग खुशी जता रहे हैं। आईसीजे ने अगले फैसले तक जाधव को फांसी ना दिए जाने की बात कही है। इसी पर क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को खुशी जताने पर काफी कड़वी बात सुननी पड़ी।

mohammad Kaif, ICJ, Kulbhushan Jadhav, कुलभूषण जाधव, मोहम्मद कैफ, आईसीजे

अंतरराष्ट्रीय कोर्ट का फैसला आने के बाद ट्विटर पर जब मोहम्मद कैफ ने अपनी खुशी जाहिर की तो पाकिस्तान के आमिर अकरम नाम के एक यूजर ने मोहम्मद कैफ से उनके नाम के आगे से मोहम्मद हटाने के लिए कहा। इस पर कैफ ने भी आमिर नाम को तगड़ा जवाब दिया।

इस पर कैफ ने कहा कि वाह! अगर मैं भारत की जीत को सपोर्ट करता हूं तो मुझे अपने नाम के आगे से मोहम्मद हटाना होगा। मुझे अपने नाम पर गर्व है। और जिंदगी भर रहेगा। तुमको भी इसकी जरूरत है।

कैफ के समर्थन में कुछ और यूजर भी आ गए। आसिफ रजा ने आमिर को लिखा तुम पाकिस्तानी हो, हम भारतीय हैं हम कुलभूषण पर आए फैसले से खुश हैं और जश्न मना रहे हैं। {promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+