ब्वॉयफ्रेंड की मौत के बाद पहली बार शादी में पहुंचीं संजय दत्त की बेटी त्रिशाला, नई ड्रेस पहनी तो भावुक होकर कही ये बात

नई दिल्ली। संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त ने इंस्टा पर एक फोटो शेयर करते हुए अपने ब्वॉयफ्रेंड को याद किया है। उनके ब्वॉयफ्रेंड की कुछ वक्त पहले अचानक मौत हो गई थी। जिसके बाद से त्रिशाला सोशल मीडिया से दूर थीं। करीब एक महीने बाद अब एक शादी से त्रिशाला ने अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो नई ड्रेस पहने हुए हैं। अपनी फोटो के साथ त्रिशाला ने पोस्ट लिखते हुए अपने ब्वॉयफ्रेंड को याद किया है।

 बीते कुछ हफ्ते मेरे लिए तकलीफ से भरे थे

बीते कुछ हफ्ते मेरे लिए तकलीफ से भरे थे

त्रिशाला ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट में लिखा, बीते कुछ हफ्ते मेरे लिए बहुत तकलीफ से भरे थे। मैं उसे बहुत याद करती हूं। मैं धीरे-धीरे उबरने की कोश‍िश कर रही हूं। खुद को बेहतर और अच्छा फील कराने के लिए लॉस एंजिल्स से लॉस वेगास तक का सफर तय किया मेरे साथ जुड़ी हर चीज मुझे बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। अपनी करीबी दोस्त जो बहन की तरह है उसकी शादी अटेंड की। मुस्कुराते हुए दुल्हन बहुत खूबसूरत लगी।

 दोस्तों को कहा, शुक्रिया

दोस्तों को कहा, शुक्रिया

त्रिशाला ने लिखा है कि अपनी शादी में शामिल होने के लिए खुद को राजी करने, तैयार होने और मुस्कुराने के लिए मुझे अंदर से बहुत ताकत लगानी पड़ी। सभी दोस्तों का भी शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने मुझे तैयार होने में मदद की।

 त्रिशाला ने सोशल मीडिया पर दी थी ब्वॉयफ्रेंड की मौत की खबर

त्रिशाला ने सोशल मीडिया पर दी थी ब्वॉयफ्रेंड की मौत की खबर

इस महीने के शुरुआत में त्रिशाला ने सोशल मीडिया पर ब्वॉयफ्रेंड की मौत के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखी थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि मेरा द‍िल टूट गया है। शुक्र‍िया मुझे प्यार देने के लिए. मेरी सुरक्षा करने के लिए, ख्याल रखने के ल‍िए. तुमने मुझे दुन‍िया का सबसे खुश रहने वाला इंसान बनाया। अब पोस्ट लिख त्रिशाला ने बताया है कि वो इस दुख से उभरने की कोश‍िश कर रही हैं।

त्रिशाला संजय दत्त और ऋचा शर्मा की बेटी हैं। त्रिशाला जब आठ साल की थीं तो उनकी मां का निधन हो गया था। इसके बाद से वो न्यूयॉर्क में हैं। त्रिशला ने न्यूयॉर्क से ही पढ़ाई की है। त्रिशाला फैशन इंडस्ट्री में काम करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+