Tripura News: क्या है ट्विप्रा स्टूडेंट्स फेडरेशन की मांग, क्यों बुलाई गई राज्यव्यापी हड़ताप, जानें पूरा मामला
Tripura News: त्रिपुरा में राज्यव्यापी हड़ताल के दौरान सोमवार को 260 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह हड़ताल ट्विप्रा स्टूडेंट्स फेडरेशन (टीएसएफ) ने बुलाया है। त्रिपुरा की स्वदेशी भाषा कोकबोरोक के लिए रोमन लिपि की शुरूआत और अन्य मांगों को लेकर 12 घंटे का हड़ताल बुलाया गया है।
यह विरोध प्रदर्शन अगरतला के नॉर्थ गेट पर शुरू हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने मोटर वाहन के टायर जलाए, सड़क अवरुद्ध की और नारे लगाए। अभोयनगर ब्रिज, बुद्ध मंदिर क्षेत्र, जिरानिया उपखंड में बारामुरा पहाड़ी श्रृंखला के रूप में जाना जाने वाला हताई कोटर, पश्चिम त्रिपुरा में चंपकनगर और हेजामारा, सिपाहीजला जिले में बिश्रामगंज और धलाई जिले में मनु सहित अन्य क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन हुए।

इस हड़ताल को 56 आदिवासी सांस्कृतिक और सामाजिक संगठनों की एक संस्था, रोमन लिपि फॉर कोकबोरोक चोबा (आरएसकेसी) का भी समर्थन प्राप्त था। आरकेएससी ने पहले उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर आक्रामक आंदोलन शुरू करने की धमकी दी थी।
हताई कोटर में एक आंदोलनकारी ने कहा कि हमने दो महीने पहले राज्य सरकार को एक ज्ञापन सौंपा था, लेकिन आज तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। इसलिए हमें हड़ताल का आह्वान करना पड़ा। सहायक महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था ज्योतिषमान दास चौधरी ने कहा कि हमने 24 स्थानों से 262 लोगों को हिरासत में लिया है, जहां प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को अवरुद्ध कर दिया था। अब तक छह जगहों से नाकेबंदी हटा ली गई है।
हालांकि, हताई कोटर से एक प्रदर्शनकारी के घायल होने की खबरें आईं। बताया जाता है कि घायल धरनाकर्ता को पुलिस बस से अस्पताल ले जाया गया। एक महिला प्रदर्शनकारी को प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने वाली पुलिस के साथ हाथापाई करते देखा गया। महिला प्रदर्शनकारियों को संभालने के लिए जमीन पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
यह भी पढ़ें- त्रिपुरा के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले Pradyot Deb Barma जानें कौन हैं, जिन्होंने छोड़ दी राजनीति












Click it and Unblock the Notifications