त्रिपुरा के शाही परिवार से ताल्‍लुक रखने वाले Pradyot Deb Barma जानें कौन हैं, जिन्‍होंने छोड़ दी राजनीति

त्रिपुरा के दिग्गज नेता प्रद्योत किशोर माणिक्‍य देबबर्मा के अचानक राजनीति से संन्‍यास लेने की खबरें आई। अचानक राजनीति से संन्‍यास लेने की खबरों ने सबको हैरान कर दिया। बर्मा ने राजनीति से संन्‍यास लेते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। हालांकि उन्‍होंने इसके बाद अपने बयान पर स्‍पष्‍ठीकरण भी दिया।

वीडियो में प्रद्योत ने कहा कि वो मंत्री, पीएम कुछ भी नहीं बनना चाहते हैं, अब वो राजनीति छोड़कर केवल अपने लोगों की सेवा करना चाहते हैं। आइए जानते हैं इतनी कम उम्र में ही राजनीति से रिटायरमेंट लेने वाले प्रद्योत किशोर कौन हैं?

Pradyot Deb Barma

4 जुलाई 1978 को त्रिपुरा के शाही परिवार में जन्‍में प्रद्योत माणिक्‍य देब बर्मा टिपरा मोथा पार्टी के अध्‍यक्ष हैटिपरा त्रिपुरा के 185वें महाराजा कीर्ति बिक्रम किशोर देबबर्मा के एकलौते बेटे हैं। टिपरा के पिता का नाम किरीट बिक्रम किशोर देव बर्मा और मां बिभु कमारी देवी है। देश की राजधानी दिल्‍ली में बचपन गुजारने के बाद वर्तमान समय में टिपरा अब अगरतला में रहते हैं।

मां और पिता दोनों का राजनीति से रहा है गहरा नाता

राजशाही परंपरा खत्म होने के बाद उनका राजाशी घराना राजनीति में उतरा था। टिपरा के पिता किरीट बिक्रम कट्टर कांग्रेसी थे उन्‍होंने तीन बार सांसद भी रहे वहीं प्रद्योत माणिक्य की मां बिभू कुमारी देवी दो बार कांग्रेस विधायक और त्रिपुरा सरकार में मंत्री बनकर मंत्री प भी संभाला है।

टिपरालैंड बनाने की करते रहे हैं पैरवी

देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत करने वाले टिपरा ने मोथा पार्टी के जरिए त्रिपुरा से अगल टिपरालैंड बनाने की मांग उठाई है। त्रिपुरा के आदिवासी क्षेत्रों में टिपरा की मजबूत पकड़ है। विधानसभा चुनाव से पहले प्रद्योत देबबर्मा ने चुनाव से पहले नई पार्टी टिपरा मोथा का गठन किया था।

राजनीतिक करियर

टिपरा ने राजनीति में प्रवेश के साथ ही आदिवासी वर्ग के लिए काम करना और उनके लिए आवाज उठाना शुरू कर दिए थे। 25 फरवरी 2019 वे त्रिपुरा कांग्रेस चेयरमैन चुने गए थे। बाद में एनसीआर के मद्दे के चलते इस्‍तीफा दे दिया था। तभी भी उन्‍होंने कुछ समय के लिए राजनीति से दूरी बना ली थी। 2019 में उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ टिपरो मोथा का संगठन का गठन किया था लेकिन 2021 में स्थानीय चुनाव में अपनी किस्‍मत अजमाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+