त्रिपुरा के नए CM बिप्लब देब की माणिक सरकार के पैर छूते फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली। त्रिपुरा में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब अब राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। रविवार को उन्होंने निवर्तमान मुख्यमंत्री माणिक सरकार से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। 48 वर्षीय देब ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के त्रिपुरा राज्य मुख्यालय में जाकर 69 वर्षीय वाम नेता से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर यह फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में बिप्लब त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं।

माणिक दा मुझसे बहुत वरिष्ठ हैं और काफी अनुभवी व्यक्ति हैं
माणिक सरकार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में देब ने कहा था कि, 'मैं अभी बीजेपी विधायक दल का नेता नहीं चुना गया हूं। फिर भी मैंने माणिक दा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया है। वह मुझसे बहुत वरिष्ठ हैं और काफी अनुभवी व्यक्ति हैं।'

यूर्जस इसे आरएसएस की संस्कृति से जोड़ रहे हैं
बिप्लब कुमार की वायरल हुई इन तस्वीरों की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। यूर्जस इस फोटो पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूर्जस इसे आरएसएस की संस्कृति से जोड़ रहे हैं। बता दें कि त्रिपुरा में 25 साल पुरानी वाम सरकार का किला ध्वस्त करने के लिए प्रदेश में बिप्लब कुमार देब के नेतृत्व को खूब सराहा जा रहा है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी देब और उनकी टीम को इस जीत का श्रेय दिया है।

बिप्लब पहली बार में ही एमएलए बने और जल्द लेंगे सीएम पद की शपथ
देब ने बनमालीपुर विधानसभा सीट पर माकपा उम्मीदवार और पार्टी के युवा नेता अमाल चक्रवर्ती को 9,549 मतों के भारी अंतर से हराकर अपना पहला चुनाव जीता है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली थी। देब के नेतृत्व में बीजेपी ने इस बार 35 सीटों पर जीत दर्ज की है।
-
Assam Election 2026 BJP List: BJP की लिस्ट जारी, 88 उम्मीदवारों का ऐलान, CM सरमा जलुकबाड़ी से लड़ेंगे चुनाव -
उत्तराखंड में किसकी लगेगी लॉटरी, मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वधारियों की लिस्ट का निकला शुभ मुहूर्त, जानिए कब -
धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, 4 साल बाद कैबिनेट विस्तार, जानिए वो 5 चेहरे जो बने मंत्री -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत












Click it and Unblock the Notifications