सड़क हादसे में बाल-बाल बचे त्रिपुरा के राज्यपाल, घटना की जांच के आदेश
अगरतला। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय और उनकी पत्नी बुधवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसा पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुआ जब वे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे।

एक आधिकारिक रिलीज में बताया गया कि शांतिनिकेतन से कोलकाता लौटते समय बीरभूम जिले के इलमबाजार इलाके में एक ट्रैक्टर ने राज्यपाल की कार को साइड से टक्कर मार दी।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। घटना को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं।
बता दें कि राज्यपाल शांतिनिकेतन में राजभाषा दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी अनुराधा रॉय भी मौजूद थीं।












Click it and Unblock the Notifications