पटाखों पर बैन से बौखलाए गवर्नर तथागत रॉय, कहा- हिंदुओं की चिता जलाने पर याचिका ना डाल दे कोई

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जहां पटाखा कारोबारी अपने नुकसान को लेकर सदमे में हैं, वहीं राजनीतिक दलों और संवैधानिक पदों पर बैठे लोग भी इस मुद्दे पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में दिवाली पर पटाखों की बिक्री बैन करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर सियासत गर्माने लगी है। हिंदूवादी संगठन इस फैसले के विरोध में उतर आए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जहां पटाखा कारोबारी अपने नुकसान को लेकर सदमे में हैं, वहीं राजनीतिक दलों और संवैधानिक पदों पर बैठे लोग भी इस मुद्दे पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर विवादित प्रतिक्रिया दी है।

Tripura Governor Tathagata Roy

त्रिपुरा के गवर्नर तथागत रॉय ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'कभी दही हांडी, आज पटाखा, कल को हो सकता है प्रदूषण का हवाला देकर मोमबत्ती और अवार्ड वापसी गैंग हिंदुओ की चिता जलाने पर भी याचिका डाल दे!' आपको बता दें कि तथागत राय इससे पहले भी कई मुद्दों पर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं।

tripura governor tathagata roy

तथागत रॉय ने हाल ही में रोहिंग्या मुसलमानों को कचरा बताते हुए कहा था कि उन्हें भारत में शरण नहीं देनी चाहिए। उनके इस बयान पर भी काफी विवाद हुआ था। दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर बैन को लेकर एक अंग्रेजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में तथागत रॉय ने कहा कि एक हिंदू होने के नाते सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उन्हें निराशा हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+