Zee News-Matrize Exit Poll: त्रिपुरा में बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें, बाकी पार्टियों का क्या हाल?

त्रिपुरा के एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। जिसमें बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही।

tripura

त्रिपुरा में 16 फरवरी को 60 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। तब से वहां की जनता परिणामों का इंतजार कर रही है। वैसे तो वहां पर 2 मार्च को रिजल्ट आएगा, लेकिन मेघालय और नागालैंड में मतदान संपन्न होने के साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे आ गए। त्रिपुरा से बीजेपी के लिए अच्छी खबर आई है, जहां उसे अच्छी खासी सीटें हासिल हो रहीं, जबकि अन्य विपक्षी दल काफी पीछे नजर आ रहे।

त्रिपुरा में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं, Zee News-Matrize Exit Poll के मुताबिक बीजेपी वहां 29-36 सीटें हासिल कर सकती है। त्रिपुरा में सीपीएम के दूसरे नंबर पर रहने की उम्मीद है, उसको एग्जिट पोल में 13-21 सीटें मिली हैं। वहीं TIPRA को 11-16 सीटें और अन्य के खाते में 0-3 सीटें जा सकती हैं।

ये है राज्य का समीकरण
त्रिपुरा में अभी बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार है। 2018 में बीजेपी ने अपने सहयोगी IPFT के साथ मिलकर 60 में से 43 सीटें जीत ली थीं। इसमें बीजेपी को 35 और IPFT को 8 सीटें मिलीं। कांग्रेस 2018 के चुनावों में अपना खाता खोलने में असफल रही थी। उसके एकमात्र मौजूदा विधायक सुदीप रॉय बर्मन हैं। बर्मन बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए थे और पिछले साल उपचुनाव जीता।

वोटिंग प्रतिशत रहा था अच्छा
आपको बता दें कि इस विधानसभा चुनाव में 28.14 लाख वोटर्स में से लगभग 24.66 लाख वोटर्स ने अपना मताधिकार का इस्तेमाल किया। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल काफी उत्साहित थे।

एग्जिट पोल में नहीं खुला टीएमसी का खाता
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की जीत से उत्साहित ममता बनर्जी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भी दांव आजमाया है, लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे उसके लिए निराशाजनक रहे। फिलहाल जी न्यूज के पोल ने उसे जीरो सीटें दी हैं, लेकिन असली तस्वीर 2 मार्च को ही सामने आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+