Banamalipur Assembly Result: त्रिपुरा की बनमालीपुर सीट से राजीव भट्टाचार्य की हार, कांग्रेस ने दर्ज की जीत
Banamalipur Assembly Result: त्रिपुरा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य शुरुआती रुझानों से ही पीछे चल रहे थे। ताजा जानकारी के अनुसार, बनमालीपुर सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य चुनाव हार गए हैं।

Banamalipur Assembly Result: त्रिपुरा समेत नॉर्थ ईस्ट के नागालैंड और मेघालय में बीजेपी को भारी बहुमत मिला है। त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों में बीजेपी-आईपीएफटी गठबंधन को 34 सीटों पर जीत मिली है। इनमें से 32 सीटें बीजेपी ने अपने नाम की हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन के खाते में महज 14 सीटें ही आईं। इसके अलावा टिपरा मोथा पार्टी के 13 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, लेकिन बुरी खबर ये है कि बनमालीपुर सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य चुनाव हार गए हैं।
त्रिपुरा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य हारे
दरअसल, राज्य के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य शुरुआती रुझानों में ही पिछड़ गए थे। इस सीट पर कांग्रेस के गोपाल चंद्र रॉय ने 1253 वोटों से जीत दर्ज की है। बीजेपी के राजीव भट्टाचार्य को कुल 15 हजार 247 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार गोपाल चंद्र रॉय को 16 हजार 500 वोट मिले हैं। इसके अलावा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने टाउन बोरदोवाली सीट से 1,257 मतों से जीत दर्ज की है।
2018 में भी बीजेपी ने जीती थी सीट
बनमालीपुर सीट से बीजेपी-आईपीएफटी गठबंधन के राजीव भट्टाचार्य का मुकाबला वाम-कांग्रेस गठबंधन के गोपाल राय और तृणमूल कांग्रेस के शांतनु साहा के बीच था। साल 2018 में यह सीट बीजेपी ने जीती थी, यहां से बीजेपी उम्मीदवार बिप्लब कुमार देब ने जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे नंबर पर सीपीएम प्रत्याशी अमल चक्रवर्ती रहे थे। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के गोपाल चंद्र रॉय ने जीत हासिल की थी। भाकपा के उम्मीदवार युधिष्ठिर दास दूसरे स्थान पर आए थे।
त्रिपुरा में कुल 28,14,584 पंजीकृत मतदाता
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में 60 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 16 फरवरी को एक ही चरण में हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार, त्रिपुरा में कुल 28,14,584 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से 14,15,233 पुरुष मतदाता हैं और 13,99,289 महिला मतदाता हैं। 62 पंजीकृत ट्रांसजेंडर मतदाता भी हैं।
Recommended Video
बनमालीपुर की जनसांख्यिकीय प्रोफ़ाइल
परिसीमन आयोग 2008 की रिपोर्ट के अनुसार, इस महासभा निर्वाचन क्षेत्र में अनुमानित अनुसूचित जाति की आबादी 7.6% और अनुसूचित जनजाति की आबादी 4.37% है। भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, त्रिपुरा पश्चिमी लोकसभा सीट की अनुमानित साक्षरता स्तर 78.89% है। 2023 के त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में निर्वाचन क्षेत्र में कुल 41437 योग्य मतदाता हैं, जिनमें से 19,740 पुरुष और 21,697 महिलाएं हैं और 0 पंजीकृत मतदाता तीसरे लिंग के थे। बनमालीपुर में मतदाता लिंग अनुपात प्रति 1,000 पुरुष मतदाताओं पर 1099 महिला मतदाता हैं।












Click it and Unblock the Notifications