पूर्व सीएम Biplab Kumar Deb नहीं लड़ेगे Tripura Election, BJP की 48 उम्मीदवारों की लिस्ट में नाम नहीं
Tripura Election 2023 BJP Candidates List: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने 48 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पूर्व सीएम बिप्लप कुमार देव का नाम शामिल नहीं है।

Tripura Election: त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रही हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने जो सूची जारी की है उसमें पूर्व सीएम बिप्लप कुमार देव (Biplab Kumar Deb) का नाम शामिल नहीं है। खास बात यह है कि बिप्लप देव की सीट बनमालीपुर से बीजेपी ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।
बनमालीपुर सीट से त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्जी को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, सीएम माणिक साहा को टाउन बार्दोवाली विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। तो वहीं, धनपुर सीट से केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें, शनिवार 28 जनवरी को करीब 1 बजे बीजेपी ने 48 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। 48 प्रत्याशियों की लिस्ट में भाजपा ने दो मुस्लिम उम्मीदवारों पर भी भरोसा जताया है।
Recommended Video

बीजेपी की पहली लिस्ट में बाक्सनगर विधानसभा सीट से तफ्फजल हुसैन को टिकट दिया गया है तो कैलाशहर से मोहम्मद मोबेशर अली को उम्मीदवार बनाया गया है। तो वहीं, 12 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होना अभी बाकी है। दिल्ली से घोषित की गई उम्मीदवारों की इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देव का नाम शामिल नहीं है। आपको बता दें, 10 जनवरी को चुनावी तारीखों का ऐलान हुआ था। 16 फरवरी को मतदान होगा और 2 मार्च को नतीजे आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications