कोरोना वायरस प्रोटोकॉल को लेकर शादी में हंगामा करने वाले त्रिपुरा के डीएम पर गिरी गाज, किए गए सस्पेंड
त्रिपुरा (पश्चिम) के जिलाधिकारी सैलेश कुमार जाधव को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। मालूम हो कि सैलेश ने कोरोना वायरस का हवाला देकर एक शादी समारोह को बीच में ही रुकवा दिया था।
अगरतला, 3 मई। त्रिपुरा (पश्चिम) के जिलाधिकारी सैलेश कुमार जाधव को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। मालूम हो कि सैलेश ने कोरोना वायरस का हवाला देकर एक शादी समारोह को बीच में ही रुकवा दिया था, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी, वीडियो के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने उनपर कार्रवाई की।

Recommended Video
इस सप्ताह की शुरुआत में शादी समारोह पर कार्रवाई करने को लेकर उन्होंने एक कमेटी को इस मामले में सफाई दी। इस कमेटी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब के आदेश पर गठित किया गया था, जिसमें दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शामिल थे। सैलेंद्र ने कमेटी को बताया कि, 'कानून व्यवस्था को लागू करना और कोरोना वायरस को फैलने से रोकना मेरा कर्तव्य था मैंने उस रात जो कुछ भी किया, मैं उसके साथ खड़ा हूं।'
यह भी पढ़ें: कोरोना:13 विपक्षी नेताओं ने जारी किया साझा बयान, मोदी सरकार से पूरे देश में फ्री टीकाकरण की मांग
विधायक आशीष साहा और सुशांत चौधरी सहित कई भाजपा नेताओं ने त्रिपुरा के मुख्य सचिव मनोज कुमार को पत्र लिखकर यादव को हटाने की मांग की थी। पश्चिम त्रिपुरा जिले की भाजपा सांसद प्रतिमा भौमिक ने मीडिया से यहां तक कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से दुल्हन के परिवार से बात करेंगी।
आखिर क्यों लिया गया डीएम के निलंबन का फैसला?
मालूम हो कि यह घटना त्रिपुरा स्वदेशी प्रगतिशील क्षेत्रीय गठबंधन के अध्यक्ष प्रद्योत किशोर देबबर्मा के स्वामित्व वाले विवाह स्थल पर अगरतला में हुई। वायरल वीडियो में डीएम सैलेंद्र दुल्हा-दुल्हन और उनके परिजनों से विवाह स्थल को तुरंत खाली करने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वे पुलिस को रिश्तेदारों को विवाह समारोह स्थल से बाहर करने की बात भी कह रहे हैं। इसके अलावा जब डीएम के समक्ष विवाह की अनुमति की स्लिप दिखाई गई तो उन्होंने उसे फाड़ दिया।
घटना के अगले दिन उन्होंने मीडिया के सामने कहा, 'पिछली रात मेरी कार्रवाई से जो लोग आहत हुए मैं उनसे मांफी मांगता हूं। लेकिन जो कुछ भी मैने किया वो जनता की भलाई के लिए था। मेरा इरादा किसी को परेशान करने का नहीं था।'












Click it and Unblock the Notifications