त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने दिया इस्तीफा

अगरतला, अगस्त 21: त्रिपुरा कांग्रेस में इन दिन सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। शनिवार को त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह राज्य इकाई के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इतना ही नहीं पीयूष कांति बिस्वास ने अपने इस्तीफे की घोषणा के साथ राजनीति से सन्यास लेने का भी ऐलान कर दिया। वह अपने पुराने पेशे में वापस जाने वाले हैं।

Recommended Video

    Tripura: Congress को झटका, कार्यवाहक अध्यक्ष Pijush Kanti Biswas ने दिया इस्तीफा | वनइंडिया हिंदी
    Tripura Congress acting president Pijush Kanti Biswas resigns from the post

    अपने पद से इस्तीफा देने के बाद पीयूष कांति बिस्वास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मेरे लिए पद से इस्तीफा देना बहुत दर्दनाक है। मैं सोनिया जी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे पार्टी की सेवा करने का मौका दिया। मैं राजनीति से सेवानिवृत्त हो रहा हूं और मुझे अपने पेशे में वापस जाने की खुशी है। बता दें कि, पीयूष कांति बिस्वास पेशे से वकील हैं। हाल ही मे उन्होंने आई-पैक की टीम को त्रिपुरा में जमानत दिलाने में मदद की थी।

    उन्होंने अपने इस्तीफे से जुड़ी जानकारी ट्विटर पर साझा करते हुए कहा, "टीपीसीसी अध्यक्ष (कार्यवाहक) के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान आपके सहयोग के लिए मैं सभी कांग्रेस नेताओं, समर्थकों को हृदय से धन्यवाद देता हूं। आज मैंने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है और राजनीति से भी संन्यास ले लिया है। सोनिया गांधी के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता।

    इससे पहले अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव टीएमसी में शामिल हो गई थीं। कांग्रेस की पूर्व नेता सुष्मिता देव ने मंगलवार को कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस में बिना किसी शर्त के शामिल हुई हैं और पार्टी अध्यक्ष तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो भी जिम्मेदारी उन्हें देंगी वह उसे संभालेंगी। कांग्रेस की महिला इकाई की प्रमुख रही देव सोमवार को कोलकाता में तृणमूल के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ'ब्रायन की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गयीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+