सीएम बिप्लब देब के समर्थन में उतरा 'मुच्छड़ पानवाला', बोला- सब पढ़कर अफसर थोड़े बन जाएंगे

मुंबईः त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब इन दिनों अपने काम से नहीं बल्कि अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। उनके बयानों के कारण उनकी पार्टी की काफी फजीहत हो रही है। उनके कई विवादित बयानों मे एक था युवाओं को नौकरियों के बदले पान की दुकान खोलने की सलाह देना। इस बयान पर भाजपा को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। लेकिन मुंबई के एक पानवाले ने बिप्लब देब के बयान का समर्थन किया है।

पान वाले ने किया बयान का समर्थन

पान वाले ने किया बयान का समर्थन

मुंबई के मुछड पानवाला ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि, 'हम छह भाई हैं और सबके दो-दो बच्चे हैं। अब सारे पढ़कर तो अफसर बनेंगे। अब कोई तो गड़बड़ निकलेगा। हम इनके इस लाइन में लाकर अच्छा बनाएंगे। ये एक अच्छा विकल्प है।''

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने दिया ये बयान

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने दिया ये बयान

बता दें, हाल ही में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा था कि देश के कई युवा सालों से राजनीतिक दलों के पीछे सरकारी नौकरी के लिए पड़े रहते हैं और वो अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय सरकारी नौकरी की भाग-दौड़ में खराब कर देते हैं। दबे ने सलाह दी थी कि युवाओं को सरकारी नौकरी तलाश करने के लिए राजनीतिक पार्टियों के पीछे भागने की बजाय पान की दुकान लगा लेनी चाहिए, अगर किसी ने युवा समय बर्बाद न किया होता तो अभी तक उनके खाते में पांच 5 लाख रुपए जमा हो गए होते।

भाजपा ने लिए मुश्किल हो गया था सफाई देना

भाजपा ने लिए मुश्किल हो गया था सफाई देना

एक सभा में बोलते हुए हुए दबे ने आगे कहा कि किसी के पीछे भागने से तो अच्छा है कि आप प्रधानमंत्री के मुद्रा योजना के तहत बैंक से लोन लेकर पशु संसाधन क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं को शुरू करके स्वयं रोजगार का सृजन करें।उनके इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था। कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने भाजपा पर निशाना साधा था। इसके बाद भाजपा को सफाई देना मुश्किल हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+