त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब आए कोरोना की चपेट में, ट्वीट कर दी जानकारी

अगरतला। देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब तो बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के साथ-साथ राजनेता भी इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। ताजा मामला त्रिपुरा का है, जहां मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। बिप्लब कुमार देव ने कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है।

Tripura cm

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Tripura के CM Biplab Deb-BJP नेता Sunil Bansal संक्रमित | वनइंडिया हिंदी

    डॉक्टरों की सलाह पर किया आइसोलेट- बिप्लब कुमार देब

    मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि, 'मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं और डॉक्टरों की सलाह पर मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मैं सभी लोगों से महामारी से बचाव के नियमों का पालन करने और सुरक्षित रहने की अपील करता हूं।'

    उत्तर प्रदेश भाजपा का ये बड़ा नेता भी हुआ कोरोना संक्रमित

    बिप्लब देब के अलावा उत्तर प्रदेश बीजेपी के संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सुनील बंसल ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। सुनील बंसल ने ट्वीट कर कहा कि, 'शुरुआती लक्षण दिखने के बाद मैंने कोरोना का टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई, मैंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है, पिछले दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से निवेदन है कि आप भी अपनी जांच करवा लें।' आपको बता दें कि सुनील बंसल इन दिनों पश्चिम बंगाल में पार्टी के चुनाव प्रचार करते हुए नजर आए थे।

    आपको बता दें कि देश में कोरोना के नए मामलों की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1.15 लाख नए केस सामने आए हैं। यह दूसरी बार है जब कोरोना के मामले एक दिन में एक लाख के पार पहुंचे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+