त्रिपुरा निकाय चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने CAPF की दो अतिरिक्त कंपनियों को तैनात करने के दिए निर्देश
नई दिल्ली, 25 नवंबर। त्रिपुरा में आज निकाय चुनाव हो रहे हैं, जिसके लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने आज सुबह विपक्षी दलों के दावों के बीच आदेश दिया कि सीएपीएफ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों(सीएपीएफ) की दो अतिरिक्त कंपनियों को त्रिपुरा में जितनी जल्दी हो सके तैनात किया जाना चाहिए

विपक्षी दलों ने दावा किया है कि त्रिपुरा में सत्तारूढ़ बीजेपी के कार्यकर्ता पूर्वोत्तर राज्य में मतदाताओं को परेशान कर रहे हैं और डरा रहे। तृणमूल कांग्रेस और सीपीआई (एम) सहित विपक्ष ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ता उनके उम्मीदवारों को धमका रहे हैं, साथ ही सभी मतदाताओं को मतदान केंद्रों में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। पार्टियों ने आरोप लगाया कि नकाबपोश चेहरे वाले गिरोह घर-घर जाकर मतदाताओं को घर में रहने की चेतावनी दे रहे हैं।
बता दें तृणमूल द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो में काले रंग की शर्ट में एक आदमी वोट देने की कोशिश कर रही एक महिला के पास जाता दिख रहा है। वह कार्डबोर्ड स्क्रीन पर झुक जाता है, जो मतदाता के लिए बेहद गोपनीय होता है, वीडियो में देख कर लग रहा है कि वो ईवीएम पर एक बटन दबाता है, जिसके बाद महिला अपने वोट का अधिकार स्वयं किए बगैर चली जाती।Aditi Singh कौन हैं जिनके BJP ज्वाइन करने से राजनीति में मचा भूचाल
सुप्रीम कोर्ट ने कहा ऐसी परिस्थितियों में हम गृह मंत्रालय को सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) की 2 अतिरिक्त कंपनियों को जल्द से जल्द तैनात करने का निर्देश देते हैं, इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि मतदान शुरू हो गया है, इसके बाद मतदान बिना किसी व्यवधान के हो सकेगा। सर्वोच्च अदालत ने कहा एसईसी यह सुनिश्चित करेगा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर सीएपीएफ सशस्त्र कर्मियों के पर्याप्त सदस्य हों।












Click it and Unblock the Notifications