Aditi Singh कौन हैं जिनके BJP ज्‍वाइन करने से राजनीति में मचा भूचाल

लखनऊ, 24 नवंबर। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के भाजपा ज्‍वाइन करने से राजनीति में एक नया भूचाल आ गया है। अदिति सिंह का राजनीति करियर महज पांच सालों का हैं लेकिन ऐसा कौन सी वजह है जिस कारण यूपी की राजनीति में अदिति एक प्रमुख चेहरा बन चुकी हैं।

जानिए कौन हैं अदिति सिंह

जानिए कौन हैं अदिति सिंह

दरअसल, युवा नेता रायबरेली अदिति सिंह के पूर्व बाहुबली नेता स्‍वर्गीय अखिलेश सिंह की बेटी हैं। अखिलेश सिंह का उनके क्षेत्र में वर्चस्‍व था। उन्‍होंने अपने जीते जी 2017 में अपनी सदर सीट से अपनी बेटी अदिति को विधानसभा चुनाव लड़वाया था। तो देखा जाए तो अदिति सिंह ने भाजपा ज्‍वाइन करके कुछ नया नहीं कि वो अपने पिता की दिखाई पर राह चलते हुए ये कदम उठाया। अदिति के भाजपा ज्‍वाइन करने से कांग्रेस की मजबूत मानी जाने वाली सदर सीट उसके हाथ से जाती हुई मानी जा रही है।

अदिति के पिता 5 बार चुने गए थे विधायक

अदिति के पिता 5 बार चुने गए थे विधायक

बता दें अखिलेश सिंह जिनकी राजबरेली में तूती बोलती उनकी कांग्रेस में रहकर भी नहीं बनती थी लेकिन वो कई बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते क्‍योंकि वोट कांग्रेस को नहीं जनता अखिलेश सिंह को देती थी। रायबरेली सदर सीट से अखिलेश सिंह 5 बार विधायक चुने गए। बेटी को 2017 में अपनी सदर सीट सौंपने के बाद 2019 में बीमारी के चलते अखिलेश सिंह का निधन हो गया।

2017 में पहली बार में चुनाव जीतकर बनी थीं विधायक

2017 में पहली बार में चुनाव जीतकर बनी थीं विधायक

अपने पिता की राजनीतिक गद्दी संभाल रही अदिति का जन्‍म 15 नवंबर 1987 को हुआ। मसूरी बोर्डिंग स्‍कूल में 10 साल की पढ़ाई करने के बाद अदिति ने मास्टर्स की पढ़ाई अमेरिका के ड्यूकन यूनिवर्सिटी से की। 2017 यूपी विधानसभा चुनाव लड़ी और लगभग 90 हजार वोटों से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की।

पिता की बताई राह पर चल रही अदिति सिंह

पिता की बताई राह पर चल रही अदिति सिंह

पिता अखिलेश सिंह बीमार हो गए थे इसलिए उन्‍होंने अपने सानिध्‍य में अदिति को राजनीति के गुर सिखाए और चुनाव लड़वाया। शुरूआत से ही अदिति राजनीति में आना चाहती थीं। राजनीति में आना उनकी कोई मजबूरी नहीं थी।पिता की तरह अदिति भी जनता के बीच काफी पॉपुलर हैं और वो अपने क्षेत्र की जनता से बहुत जुड़ी रहती हैं।

अदिति के पति और ससुराल वाले हैं कांग्रेसी

अदिति के पति और ससुराल वाले हैं कांग्रेसी

अदिति की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनके परिवार में उनकी मां और एक छोटी बहन है। अदिति ने साल 2019 में पंजाब से कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से शादी की थी। ये रिश्‍ता अदिति के पिता अखिलेश सिंह ने खुद तय किया था। अंगद के पिता प्रकाश सिंह और अदिति के पिता अखिलेश सिंह के बीच गहरी दोस्‍ती थी। अंगद सैनी ने भी साल 2017 में ही राजनीति में एंट्री की थी और शहीद भगत सिंह नगर से चुनाव जीते थे। कांग्रेस की चर्चित विधायक अदिति की शादी में कांग्रेस, सपा के साथ-साथ बीजेपी के भी कई बड़े नेता पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+