भाजपा विधायक के 'पोर्न वीडियो' देखने के मामले पर बवाल, आपस में भिड़ गए MLA, 5 सस्पेंड
Tripura Assembly Ruckus: त्रिपुरा विधानसभा में 30 मार्च को पोर्न देखने वाले भाजपा विधायक जादब लाल नाथ के खिलाफ विपक्ष ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। इस बार सभी विपक्षी विधायक अपनी सीट छोड़कर स्पीकर के वेल के पास आ गए और जमकर हंगामा करने लगे। कई तो वेल के अंदर जाने का प्रयास करने लगे। हालांकि, मामला बिगड़ता देख मार्शल को बुलाना पड़ा। फिर मार्शल ने सभी को रोकने की कोशिश की। इसके बावजूद कुछ विधायक आक्रामक दिखे जिसके बाद स्पीकर ने 5 विधायकों को सस्पेंड कर दिया।
कैसे शुरू हुआ हंगामा
दरअसल, विपक्षी दल के नेता अनिमेष देबबर्मा ने त्रिपुरा बागबासा विधानसभा के भाजपा विधायक जादव लक नाथ द्वारा पोर्न फिल्म देखने के मुद्दे पर सवाल उठाया। सदन के अध्यक्ष ने कुछ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बाद उनसे बात करने की बात कही, लेकिन विपक्षी दलों के विधायकों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। सदन से पांच आक्रामक विधायकों को निलंबित कर दिया गया।

आपस में भिड़ गए टिपरा मोथा और भाजपा के विधायक
इस दौरान बीजेपी और टिपरा मोथा पार्टी के विधायकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। दोनों आपस में भिड़ते नजर आए। कुछ विधायक तो टेबल पर चढ़कर हंगामा करने लगे। वहीं कुछ विधायक स्पीकर के वेल में जाने की कोशिश की। कुछ तो टेबल पर जोर जोर से हाथ मार रहे थे।
नीचे देखें VIDEO त्रिपुरा विधानसभा में कैसे हुआ बवाल
30 मार्च को पोर्न वीडियो देखते पकड़े गए थे भाजपा विधायक
30 मार्च को त्रिपुरा विधानसभा में बागबासा विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक जादब लाल नाथ पोर्न वीडियो देखते पकड़े गए थे। वीडियो में नजर आया था कि बीजेपी विधायक जादब लाल नाथ अपनी सीट पर बैठकर मोबाइल फोन में वीडियो देख रहे हैं। जब वह वीडियो देख रहे थे तो किसी ने पीछे से वीडियो बना लिया। इसके बाद इस वीडियो को वायरल कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications