Tripura Elections: त्रिपुरा की 55 सीटों पर BJP ने घोषित किए प्रत्याशियों के नाम, जानिए किन्हें मिला मौका

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार एक और नाम की घोषणा की। पार्टी की ओर से अब तक 55 सीटों के लिए कैंडिडेट्स घोषित किए जा चुके हैं।

BJP Candidates list announced

Tripura Elections 2023: त्रिपुरा विधासभा चुनाव को लेकर भाजपा के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जारी है। रविवार को भाजपा ने एक और प्रत्याशी के नाम की घोषणा की। पार्टी ने अगरतला सीट से के लिए के लिए कैंडिडेट का नाम पर मुहर लगाई। त्रिपुरा की अब तक 55 सीटों के लिए भाजपा अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

भाजपा त्रिपुरा विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Elections 2023) के लिए कल यानी रविवार तक 54 प्रयाशियों की नाम घोषित कर चुकी थी। सोमवार एक और नाम की घोषणा की गई। अगरतला विधानसभा सीट से पापिया दत्ता का नाम घोषित किया गया है। इससे पहले रविवार को भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में 6 नामों की घोषणा की थी। कुल मिलाकर भाजपा ने अब तक 55 नामों की घोषणा कर दी है। जबकि कांग्रेस ने अब तक राज्य कि 17 सीटों के लिए उम्मीवारों को नामों को ऐलान किया है।

दूसरी सूची में 6 उम्मीदवारों की घोषणा
भाजापा ने दूसरी सूची (Tripura Elections BJP candidates List) 6 विधानसभा सीटों के लिए जारी की गई। जिसमें आरक्षित सीटों सिम्ना से बिनोद देबबर्मा, मंदाई बाजार के लिए तरित देबबर्मा, कृष्णपुर से बिकास देब बर्मा, कमछरा के लिए -ब्रजालाल त्रिपुरा और सूर्यमणि नगर से राम प्रसाद पाल के नाम की घोषणा की गई है।

पहली सूची में 48 नाम
भाजपा ने शनिवार को ही पहली सूची जारी की थी। जिसमें 48 नामों की घोषणा की गई थी। उम्मीदवारों की सूची जारी होने के साथ ही पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब के चुनाव नहीं लड़ने की अटकलों पर मुहर लग गई। सूची में पूर्व सीएम का नाम नहीं है। उनकी सीट बनमालीपुर से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्जी चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि सीएम माणिका साहा को टाउन बोर्डोवाली विधानसबा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को धनपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पहली सूची में दो मुस्लिम उम्मीदवार भी शामिल हैं। बॉक्सनगर से तफ्फजल होसैन को टिकट दिया गया है। जबकि कैलाशहर से मोहम्मद मोबेशर अली को कैंडिडेट बनाया है।

Recommended Video

    UP Politics| Akhilesh Yadav की Shivpal Yadav और Swami Prasad को बड़ी जिम्मेदारी| वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+