ट्रिपल तलाक पर बोले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, फैसला न्यू इंडिया की ओर बढ़ता हुआ कदम है
ट्रिपल तलाक पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। देश में अब तीन तलाक अंसवैधानिक घोषित हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय जजों की बेंच में से 3 जजों ने इसे असंवैधानिक बताया है।
नई दिल्ली। तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यह फैसला किसी की जय या पराजय का नहीं है। यह मुस्लिम महिलाओं के समानता के अधिकार और मूलभूत संवैधानिक अधिकार की विजय है। ये फैसला मुस्लिम महिलाओं के लिए एक नए युग की शुरुआत है। ये फैसला न्यू इंडिया की ओर बढ़ता हुआ कदम है।
'मुस्लिम महिलाओं के लिए नए युग की शुरुआत है'

ट्रिपल तलाक पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। देश में अब तीन तलाक अंसवैधानिक घोषित हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय जजों की बेंच में से 3 जजों ने इसे असंवैधानिक बताया है। अमित शाह ने कहा कि सर्वोच्च अदालत ने ट्रिपल तलाक पर जो ऐतिहासिक फैसला लिया है भाजपा उसका स्वागत करती है। बीजेपी मुस्लिम महिलाओं को मिले अधिकारों एवं सम्मान का स्वागत करती है और इसे "न्यू-इंडिया" की ओर बढ़ते कदम के रूप में देखती है।
अमित शाह ने कहा कि ये मुस्लिम महिलाओं के लिए स्वाभिमान पूर्ण एवं समानता के एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की ओर से मुस्लिम महिलाओं के पक्ष को विवेकपूर्ण और न्यायपूर्ण तरीके से सर्वोच्च अदालत के सामने रखने के लिए धन्यवाद दिया। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि मैं अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रही सभी पीड़ित मुस्लिम महिलाओं के हक में आए इस फैसले का स्वागत करता हूं। सर्वोच्च अदालत ने ट्रिपल तलाक को असंवैधानिक घोषित कर मुस्लिम महिलाओं को समानता और आत्मसम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है।
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यह फैसला किसी की जय या पराजय का नहीं है। यह मुस्लिम महिलाओं के समानता के अधिकार और मूलभूत संवैधानिक अधिकार की विजय है। सर्वोच्च अदालत की ओर से तीन तलाक के मुद्दे पर लिए गए ऐतिहासिक फैसले का मैं स्वागत करता हूं। देखिए क्या कहा अमित शाह ने...












Click it and Unblock the Notifications