ससुर-जेठ ने पति की हत्या कर दी, मुझसे रेप करते थे, इसलिए कर दिए दोनों के टुकड़े
पति की हत्या कर दी, मुझसे रेप करते थे ससुर-जेठ, इसलिए कर दुए दोनों के टुकड़े
नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर में मिली तीन लाशों के पीछे की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। तीन हत्याओं की आरोपी गीता ने बताया है कि उसके सास-ससुर और जेठ ने उसके साथ ज्यादती की हद कर दी थी। गीता ने पुलिस से बताया कि उसने सास-ससुर और जेठ की हत्या अपनी बेटी की जान बचाने के लिए की थी क्योंकि उसके साथ मारपीट की जाती थी और जेठ ने उसके साथ रेप भी किया था।

गीता ने बताया कि सास-ससुर और जेठ पंकज ने ही उसके पति विनय की हत्या की थी और उसे खुदकुशी का रूप दे दिया था। गीता ने बताया कि अपनी पति के मौत की जांच करने के लिए पुलिस से लेकर पीएमओ तक शिकायत की थी। पीएमओ से जांच भी आई लेकिन पुलिस ने गीता का बयान ही नहीं लिया। ससुराल वालों ने उसके गर्भ बेटी होने के शक में दो बार उसका गर्भपात करवाया। उसने कहा कि गीता के ससुर और जेठ उसका रेप किया करते थे, जिससे वो आजिज आ चुकी थी। ससुर और जेठ ने उसको बेटी के साथ घर से बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश से वह वापस घर जा पाई।
आपको बता दें कि अलवर के रामगढ़ में पुलिस को तीन लाशें मिली थीं। इस मामले में मृतकों की पहचान हरियाणा के सोहना निवासी सतपाल (70) पत्नी पुष्पा देवी (65) और विकलांग बेटे पंकज के रूप में हुई है। पंकज के भाई की विधवा गीता को इन हत्याओं के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गीता के साथ उसके भाई और नौकर भी आरोपी हैं। मामले में जमीन का विवाद भी बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications